फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Footprints of tigers found near Dakki village and Pacoli river

ढाकी गांव एवं पसौली नदी किनारे मिले बाघ के पदचिन्ह

Wed, 25 Oct 2017 11:44 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 25 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Footprints of tigers found near Dakki village and Pacoli river
अमरिया क्षेत्र में जंगल से बाहर घूम रहे बाघों के पगचिह्न उनकी मौजूदगी का सबूत दे रहे हैं। बुधवार सुबह ड्यिूनीडाम से उत्तराखंड के बार्डर के गांव ढाकी में बाघ के पगचिह्न मिले। वहीं, अमरिया के निकट पसौली नदी पर भी पगचिह्न देखे गए।
विज्ञापन

सामाजिक वानिकी के डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि विभागीय निगरानी टीम ने बुधवार को सुबह क्षेत्र का भ्रमण कर बाघ की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया। इस दौरान ग्राम चंदोई, बेहरी, हिमकरपुर, नावकूड, सुस्वार, अंडरायन, जगदीशपुर, भिखारीपुर, नगरिया कॉलोनी और आसपास खेतों में कहीं भी बाघ के पगचिह्न नहीं मिले लेकिन अमरिया क्षेत्र के ड्यूनीडाम के निकट बाघ के उत्तरखंड की ओर जाने के निशान मिले हैं। ड्यूनीडाम के अलावा अमरिया क्षेत्र की ही पंसौली नदी के किनारे भी सुबह बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए गए। डीएफओ ने बताया कि निगरानी टीमें क्षेत्र में भ्रमण के दौरान ग्रामीणों के साथ बैठकें कर उन्हें सतर्क कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed