{"_id":"67084ea91069d18c900cc974","slug":"80-divyang-students-were-identified-for-equipment-in-the-camp-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-123855-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शिविर में उपकरण के लिए चिह्नित किए गए 80 दिव्यांग विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शिविर में उपकरण के लिए चिह्नित किए गए 80 दिव्यांग विद्यार्थी
विज्ञापन
अमरिया बीआरसी पर आयोजित शिविर में दिव्यांग बच्चे का परीक्षण करते चिकित्सक।स्रोत:शिक्षा विभाग
पीलीभीत। समेकित शिक्षा के तहत एलिम्को कानपुर की कंपनी के सहयोग से जांच शिविर लगाया गया। इसमें टीम ने दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराने के लिए जांच की। इनमें 80 दिव्यांग बच्चों को चिह्नित किया गया।
बीआरसी अमरिया पर आयोजित मेजरमेंट कैंप में परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। कैंप में 107 बच्चों का पंजीकरण हुआ, जिनमें से 80 स्कूली बच्चे उपकरण के लिए चिह्नित किए गए। पांच बच्चों को कैलीपर्स, तीन बच्चों को ब्रेल किट, सात बच्चों को हियरिंग एड, तीन बच्चों को सीपी चेयर, 10 बच्चों को बैसाखी, तीन बच्चों को सुगम्य केन, 48 बच्चों को टी एल एम किट, नौ बच्चों को ट्राई साइकिल, 22 बच्चों को व्हीलचेयर के लिए चिह्नित किया गया।
गायत्री निवासी पिंजरा बमनपुरी, जसवंत निवासी सखोला, आरती निवासी मुगलाखेड़ा, शिवांश निवासी अडौली आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया। कैंप में खंड शिक्षा अधिकारी उमेंद्र दत्त त्रिपाठी ने बताया कि मेजरमेंट कैंप में दिव्यांग बच्चों का चिह्नांकन कर उनकी सुविधानुसार उपकरण दिए जाएंगे। समिति शिक्षा के जिला समन्वयक राकेश पटेल ने बताया कि जिन बच्चों को चिह्नित किया गया है। उनको 20 दिसंबर को बीआरसी अमरिया पर ही उपकरणों का वितरण किया जाएगा। इस दौरान कैंप में स्पेशल एजुकेटर संजीव कुमार मिश्रा, नूतन कुमार, अनिल कुमार सोनकर, रामदास, राजेश कुशवाहा, सुनील कुमार त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।