{"_id":"5b7c58a442c79246695ccf6a","slug":"71534875812-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईपास रोड बह जाने से यातायात हो गया ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाईपास रोड बह जाने से यातायात हो गया ठप
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाईपास रोड बह जाने से यातायात हो गया ठप
क्रासर...
अधिकारी लापरवाह
21 पीबीटीपी 29
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। बरेली रोड के भड़रिया मोड़ पर रपटुआ नदी के निर्माणाधीन पुल के पास का बाईपास रोड बाढ़ में पूरी तरह से बह जाने से संबंधित मार्ग पर अभी भी यातायात पूरी तरह से ठप है।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारी बरेली रोड के भड़रिया मोड़ पर रपटुआ नदी का पुल बनवा रहे हैं। बारिश शुरू होते ही पुल का निर्माण कार्य रुक गया था। पुल का निर्माण अभी तक मात्र 30 प्रतिशत ही हो पाया हेै। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने रपटुआ नदी का पुराना पुल ध्वस्त करने से पहले और नया पुल बन वाने से पहले वहां पर यातायात सुनिश्चित करने के क्रम में बाईपास रोड बनवा दिया था। 15 अगस्त को रात में आई बाढ़ के पानी से यह बाईपास पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था, जिसके कारण उधर का यातायात पूरी तरह से ठप पड़ा है। लोग बरखेड़ा और नबावगंज होकर बरेली आते जाते हैं, जिसमें उनके समय, पैसे का दुरुपयोग होता है और काफी दिक्कत भी होती है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बाढ़ का पानी पूरी तरह खत्म हो जाने के बावजूद अभी तक नए बाईपास रोड का निर्माण शुरू नहीं कराया है, जिससे लोगों में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के प्रति रोष है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी अपनी हीला हवाली के चलते बाईपास रोड का निर्माण कब शुरू करवा पाएगें, कुछ कहा नहीं जा सकता है। इस बावत भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने बताया कि उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर नया बाईपास रेाड अतिशीघ्र बनवाने को कह दिया है।