फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जल्द सीबी नाट मोबाइल वैन मे होगी टीबी की जांच

जल्द सीबी नाट मोबाइल वैन मे होगी टीबी की जांच

Sun, 01 Jul 2018 01:07 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
जल्द सीबी नाट मोबाइल वैन मे होगी टीबी की जांच
मिशन टीबी फ्री के तहत टीबी मरीजों की पहचान करने में सीबी नाट मोबाइल वैन अपनी अहम भूमिका निभाएगी। हाईटेक सीबी नाट मोबाइल वैन में जांच कराने के कुछ घंटों में ही रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन

टीबी के मरीजों की पहचान करने के लिए यह सीबी नाट मोबाइल वैन नौ से 13 जुलाई तक जिले में रहेगी। यह मोबाइल वैन अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर टीबी के मरीजों की पहचान करेगी। टीबी के मरीज की पहचान के लिए इस वैन में एक्सरे मशीन लगी है। इसके अलावा वैन में विशेषज्ञ परामर्श और बलगम की जांच की भी सुविधा होगी। जिला क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश भट्ट बताते है कि टीबी की बीमारी किसी को भी हो सकती है। ऐसे मरीजों को डिटेक्ट करने के लिए ही मोबाइल वैन की शुरुआत की गई है। वैन की खासियत यह है कि जो सीबी नाट मशीन अस्पताल में टीबी जांच के लिए स्थापित की गई है, वही सीबी नाट मशीन इस मोबाइल वैन में भी स्थापित है। ऐसे में जिन लोगों को दूरदराज के इलाकों से जांच को बलगम के नमूने अस्पताल में लाना मुश्किल है, उन इलाकों में यह सीबी नाट मोबाइन वैन काफी कारगर साबित होगी। सीबी नाट मोबाइल वैन सीएचसी, पीएचसी पर भी जाएगी।
विज्ञापन


क्या है सीबी नेट मशीन
टीबी जांच के लिए सीबी नाट (कोर्टज बेस्ट न्यूक्लियक एसिड एम्पलीफिकेयान टेस्ट) मशीन काफी हाईटेक मशीन है। इसमें चंद घंटों के भीतर ही रिपोर्ट आ जाती है कि व्यक्ति को टीबी है या नहीं। ऐसे में यह मोबाइल वैन दूरदराज के इलाकों के लिए कितनी लाभकारी होती है, यह आगामी वक्त में ही पता लगेगा। खास बात यह है कि यह सीबी नाट मशीन जिला क्षय रोग अस्पताल को छोड़कर किसी भी सरकारी व निजी अस्पताल में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed