{"_id":"59bbcf304f1c1bb1688b4d5c","slug":"71505480496-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में बनाए जाएंगे चार नए विद्युत उपकें द्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में बनाए जाएंगे चार नए विद्युत उपकें द्र
Updated Fri, 15 Sep 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले की बिजली व्यवस्था पिछले कुछ दिनों से बेपटरी हो गई है। अघोषित कटौती और फाल्ट के नाम पर बिजली संकट की स्थिति बनी हुई है। जिससे शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिजली को लेकर हाहाकार मचा है। ऐसे में फाल्ट की समस्या के समाधान के लिए जिले में चार नए उपकेंद्र बनाने का फैसला लिया गया है। कागजी कार्रवाई पूरी कर एक्सईएन रणजीत चौधरी ने प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दिया है।
बिजली कटौती की समस्या के पीछे अफसर सीधे तौर पर फ ाल्ट को अहम कारण बताते हैं। वर्तमान समय में जिले में 26 विद्युत उपकेंद्र हैं। अब फाल्ट की समस्या का समाधान करने के लिए चार नए उपकेंद्र बनाए जाएंगे। रुपपुर कमालु स्थित 132 केवीए के भीतर बने उपकेंद्र को अलग किया जाएगा। इसके अलावा बीसलपुर के ईंटगांव, जहानाबाद के खमरिया पुल और चंदोई गांव में उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव बनाकर बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। जिस पर अंतिम मोहर लगने का इंतजार किया जा रहा है। एक्स्रइएन रणजीत चौधरी ने बताया कि फाल्ट से निजात दिलाने को कदम उठाया जा रहा है। चार नए उपकेंद्र बनने से लाइनें छोटी होने पर लाभ मिल सकेगा। वर्तमान समय में हो रही कटौती से भी जल्द निजात मिलने का भरोसा दिलाया।
-------