फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   667 students of the district left the national income and ability based examination.

Pilibhit News: जिले के 667 विद्यार्थियों ने छोड़ी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा

Sun, 05 Nov 2023 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
667 students of the district left the national income and ability based examination.
अबंती बाई इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर आते बच्चे । संवाद
पीलीभीत। शहर के आठ परीक्षा केंद्रों पर रविवार को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा कराई गई। परीक्षा के लिए 3619 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण था, जिसमें 2952 ने ही परीक्षा दी। परीक्षा में 667 छात्र-छात्राएं गैर हाजिर रहे। परीक्षा 98 कक्ष निरीक्षकों की निगरानी में कराई गई। अफसरों का दावा है कि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा रविवार सुबह 10 बजे शुरू हुई, जो दोपहर एक बजे तक चली। परीक्षा के लिए शहर में आठ केंद्र बनाए गए थे, जिसमें अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चिंरौजीलाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, नत्थादेवी स्मारक इंटर कॉलेज रुपपुर कृपा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, एसएन इंटर कॉलेज, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज और वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में परीक्षा कराई गई। परीक्षा के दौरान डीआईओएस ने ड्रमंड कॉलेज, अवंतीबाई और नत्थादेवी इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। परीक्षा के लिए 98 कक्ष निरीक्षक तैनात थे। परीक्षा के बाद सभी स्कूलों की ओएमआर सीट एकत्र कर कड़ी सुरक्षा में बरेली भेजी गई।
विज्ञापन


परीक्षा छूटने के बाद लगा जाम
परीक्षा देने के लिए दूर-दराज से काफी छात्र-छात्राएं अपने परिजन के साथ आए थे। कोई बाइक से तो कोई कार व अन्य साधनों से पहुंचा था। ऐसे में जब दोपहर एक बजे के बाद परीक्षा छूटी तो केंद्रों के बाहर जाम लग गया। हालांकि कुछ ही देर बाद जाम से निजात मिल गई। सबसे ज्यादा परेशानी गौहनिया चौराहे पर देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां इतने गैर हाजिर रहे परीक्षार्थी
कॉलेज- पंजीकृत- उपस्थिति- गैर हाजिर
ड्रमंड कॉलेज 500- 401 99
आवंती बाई- 600 503 97
अंगूरीदेवी- 400 327 73
जीजीआईसी- 400 319 81
चिरौंजीलाल- 600 483 117
एसएन कॉलेज-384 304 80
सनातन धर्म- 500 408- 92
नत्थादेवी कॉलेज-235 207 28

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में 3619 का पंजीकरण था, जिसमें 2952 ने परीक्षा दी। 667 बच्चे गैर हाजिर रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। ओएमआर सीट कड़ी सुरक्षा में बरेली भेज दी गई हैं। - गिरजेश कुमार चौधरी, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed