{"_id":"5ad653c54f1c1b56098b5106","slug":"61523995589-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार नियोजन जागरूकता पखवाड़ा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार नियोजन जागरूकता पखवाड़ा शुरू
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
परिवार नियोजन की जागरूकता को लेकर सारथी रथ मंगलवार सुबह सीएचसी से रवाना हुआ। मिशन परिवार नियोजन जागरूकता पखवाड़ा 25 अप्रैल तक चलेगा। इसके तहत ब्लाकवार गांव-गांव सारथी वैन घूमकर ग्रामीणों को परिवार नियोजन के लाभ बता कर जागरूक करने में जुटा है। मंगलवार को सीएचसी में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक ने सारथी रथ को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के प्रति लोग जागरूक हों, इसके लिए विशेष पखवाड़ा चल रहा है। परिवार नियोजन की जागरूकता के प्रचार-प्रसार के लिए रथ गांव-गांव भ्रमण कर रहा है। इस कार्य में गांव के प्रधान, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी का सहयोग मिल रहा है। मंगलवार को रथ ने ग्राम लहचौड़ा, ललियाना, खैला, मंसूरपुर आदि गांवों में प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान रूपेंद्र शर्मा, डीईओ सचिन शर्मा, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।