फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सहकारिता चुनाव को लेकर शुरू हुई तैयारियां

सहकारिता चुनाव को लेकर शुरू हुई तैयारियां

Wed, 20 Sep 2017 05:03 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
सहकारिता चुनाव को लेकर शुरू हुई तैयारियां

विज्ञापन
पीलीभीत। शासन ने सहकारी समितियों के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत अगले माह तीन चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम जारी होने से सहकारी से जुड़े लोगों की गतिविधियां तेज हो गई हैं।
सहकारी समितियों के चुनाव के लिए शासन ने कुछ दिन पूर्व कार्यक्रम घोषित कर दिया था। इसकी आदेश मिलने पर जिला स्तर पर भी तैयारियां शुरू कर दी गई है। एआर कोऑपरेटिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि समितियों का कार्यकाल अक्तूबर में पूरा हो रहा है। उन्होंने बताया कि सहकारिता के चुनाव तीन चरणों में होंगे। इसके प्रथम चरण में सामान्य निकाय के प्रतिनिधियों का चुनाव होगा जिसकी प्रक्रिया सात अक्तूबर से प्रारंभ होकर 17 अक्तूबर तक चलेगी। इसमें सात को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, नौ को आपत्तियां ली जाएंगी, 10 को निस्तारण होगा। इसके बाद 12 को नामांकन, 13 को जांच, 14 को नाम वासी, और चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। इसके बाद यदि आवश्यक हुआ तो 17 को सुबह मतदान और शाम को मतगणना होगी। चुनाव का दूसरा चरण 23 से शुरू होगा। इसमें प्रबंध कमेटी के सदस्यों का चुनाव होगा जो 23 से छह नवंबर तक चलेगा। इसमें 28 को नामांकन और छह को मतदान होगा। चुनाव का तीसरा चरण सात नवंबर से शुरू होगा। सभापति, उपसभापति एवं अन्य समितियों के भेजे वाले प्रतिनिधि चुनने के लिए होने वाले इस चुनाव के लिए सभी प्रक्रिया एक ही दिन में पूरी कराई जाएंगी। सुबह 9.00 बजे तक अनंतिम सूची प्रकाशन, 10 बजे तक आपत्तियां ली जाएगी, 11 बजे निस्तारण कर 11.30 बजे अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। 11.30 से 12.30 बजे तक नामांकन होगा। जांच के बाद एक बजे वैध नामों की घोषण का चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे और जरूरत होने पर 3 बजे से 4.30 बजे तक मतदान और इसके बाद मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

0000
134 समितियों पर होगा चुनाव
एआर कोअॅापरेटिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 134 समितियों पर चुनाव होगा। इसमें 115 समितियां सहकारिता विभाग की हैं जबकि शेष 19 गन्ना, मस्त्य, उद्यान, हथकरघा एवं कुटीर उद्योग से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed