फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   60 thousand women of the district will be made Lakhpati Didi

Pilibhit News: जिले की 60 हजार महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति दीदी

Tue, 24 Mar 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 24 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
60 thousand women of the district will be made Lakhpati Didi
पीलीभीत। जिले में महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य बढ़ाया गया है। अब 60 हजार महिलाएं लखपति दीदी बनेंगी। जिले में अब तक यह लक्ष्य 14 हजार से अधिक था। आठ हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। यह महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति सुधार रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर महिलाओं को सशक्त व आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के साथ जोड़कर उन्हें रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। इसके साथ ही लखपति दीदी भी बनाया जा रहा है। लखपति दीदी बनाए जाने के लिए शासन स्तर से लक्ष्य तय किया जाता है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष जिले को 14 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाए जाने का लक्ष्य मिला था। विभाग ने अभियान चलाकर करीब 14,840 को चिह्नित किया। करीब 8800 महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। अब जिले को लखपति दीदी बनाए जाने के लिए दोबारा से लक्ष्य दिया गया है। करीब 60 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

शासन से मिले लक्ष्य के बाद अफसरों की ओर से भी कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही इन महिलाओं को लखपति दीदी चयनित कर लिया जाएगा। उपायुक्त राष्ट्रीय आजीविका मिशन वंदना ने बताया कि लखपति दीदी का लक्ष्य मिल गया है। जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed