{"_id":"5f09ff7e8ebc3e63b511e1a0","slug":"55-hours-lockdown-pilibhit-news-bly4124086107","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 घंटे पाबंदी के बीच 40 दिन पुराने जैसे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 घंटे पाबंदी के बीच 40 दिन पुराने जैसे हालात
विज्ञापन
पीलीभीत। लगातार बढ़ रहे कोरोना के कहर को थामने के लिए अनलॉक 2 में शुक्रवार रात दस बजे से शुरू हुए 55 घंटे की सख्त पाबंदी का असर शनिवार को पूरे दिन दिखा। एक जून से खत्म हुए लॉकडाउन से पहले जैसी स्थिति 40 दिन बाद दिखी। सुबह से ही बाजार में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानें ही खोली गईं। कई स्थानों पर बेवजह निकलने वालों को पुलिस वालों ने चेतावनी देते हुए लौटा दिया। वहीं सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा भीड़ में कमी नजर आई। इक्का-दुक्का लोग ही सड़कों पर दिखे।
सोमवार की सुबह तक लॉकडाउन की घोषणा के बाद रात 10 बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा हो गया। लॉकडाउन का असर शनिवार की सुबह से शाम तक देखने को मिला। सुबह से ही स्टेशन रोड, गैस चौराहा, चावला चौराहा, छिपियान मस्जिद, ड्रमंडगंज चौराहा, कोतवाली रोड, बरेली दरवाजा, चौक बाजार, सुनहरी मस्जिद, लाल रोड, सुनगढ़ी तिराहा, गौहनिया चौराहा, छतरी चौराहा पर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि इन मार्गों पर मेडिकल स्टोर और अस्पताल के साथ ही दूध दही की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई थी। लॉकडाउन का पालन करने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स मुस्तैद रही। एसपी जयप्रकाश ने भी पुलिस बल के साथ शहर का भ्रमण कर सड़कों पर बेवजह घूमने वाले लोगों का चालान कराया। हालांकि पुलिस फोर्स की मौजूदगी के बाद भी कई इलाकों में लोग सड़कों पर बेवजह घूमते नजर आए। शहर के गली मोहल्लों में लॉकडाउन की धज्जियां भी उड़ाई गईं। कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी लॉकडाउन का कड़ाई पालन कराया गया। उत्तराखंड, बरेली, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी जिले की सीमा भी सील कर दी गई। रात को पुलिस की अलग-अलग प्वाइंट पर ड्यूटी लगाई गई है।