{"_id":"5b6b3e664f1c1b096a8b5ef6","slug":"51533754982-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमरावल में विद्युत आपूर्ति ठप, ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमरावल में विद्युत आपूर्ति ठप, ग्रामीणों का हंगामा
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमरावल में विद्युत आपूर्ति ठप, ग्रामीणों का हंगामा
खेकड़ा। नगर के जंगल में चमरावल फीडर की गत चार दिन से ठप पड़ी आपूर्ति के विरोध में आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन कर विद्युत निगम के अधिकारियों से अविलंब आपूर्ति चालू कराने की मांग की। मांग पूरी न होने पर विद्युत निगम के कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी।
खेकड़ा नगर के जंगल में चार दिन से चमरावल फीडर की लाइन ठप पड़ी है। इसके चलते एक दर्जन से अधिक किसानों के नलकूपों भी बंद पड़े हैं। तभी से किसान विद्युत निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों से आपूर्ति चालू कराने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक आपूर्ति चालू न कर समस्या का निदान नहीं किया गया। इससे किसानों की फसलें सूख रही हैं। बुधवार को किसान रेलवे रोड पर इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने प्रदर्शन कर आपूर्ति शुरू कराने की मांग की। ऐसा न होने पर विद्युत निगम के कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी। इस दौरान उजाले सिंह, तेजपाल, प्रवीन, इंद्रपाल, मुकेश, संदीप, बिजेंद्र, सोनू, नितिन आदि मौजूद रहे।