{"_id":"5a27cad64f1c1b6e468b8a96","slug":"51512557270-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक खाई में गिरी, किसान की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक खाई में गिरी, किसान की मौत, दो घायल
Updated Wed, 06 Dec 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
हादसे में माैत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा/ पीलीभीत। नवाबगंज मार्ग पर कस्बा बरखेड़ा से आधा किलोमीटर पहले बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। हादसे में भांजे को चप्पल खरीदवाने कस्बा बरखेड़ा जा रहे किसान गाजीपुरकुंडा गांव निवासी 20 वर्षीय ठाकुरदास पुत्र स्वर्गीय तिलकराम
की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार मासूम समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भर्ती कराया है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाजीपुरकुंडा निवासी ठाकुरदास खेती करते थे। उनका भांजा गौरव (5) पुत्र विजयपाल पिछले तीन माह से उनके पास रहता है। बुधवार दोपहर 12 बजे वह भांजे गौरव को नई चप्पलें खरीदवाने के लिए बाइक से बरखेड़ा कस्बे के लिए निकले। उनके साथ गांव के निवासी मुनेंद्रपाल (18) पुत्र रामलाल भी थे। गांव से डेढ़ किलोमीटर का रास्ता पार करते ही कस्बा बरखेड़ा से पहले बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को खाई से निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी बरखेड़ा भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने ठाकुरदास को मृत घोषित कर दिया, जबकि हालत गंभीर होने पर मुनेंद्रपाल और गौरव को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे में किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक तीन बहन भाईयों में इकलौता पुत्र व अविवाहित था। उसकी दो बड़ी बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। एसएचओ जयवीर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।