फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   लंबे से समय से जमी सुपरवाइजर बदलीं

लंबे से समय से जमी सुपरवाइजर बदलीं

Wed, 28 Jun 2017 07:03 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
लंबे से समय से जमी सुपरवाइजर बदलीं
पीलीभीत। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में कई सुपरवाइजर लंबे समय से एक ही परियोजना में जमीं हुई हैं। इसकी जानकारी होने पर डीएम ने उन्हें हटाने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर डीपीओ ने छह सुपरवाइजरों का स्थानांतरण दूसरी परियोजना में किया है। इस कार्रवाई से सुपरवाइजरों में हड़कंप है।
विज्ञापन

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के तहत जिले में कुल आठ परियोजनाएं हैं जिनपर 66 के सापेक्ष मात्र 18 सुपरवाइजर तैनात हैं। संख्या कम होने के कई सुपरवाइजर वर्षों से एक ही परियोजना में जमीं हुई हैं कई बार इन्हें हटाने के प्रयास हुए लेकिन जुगाड़बाजी से फिर वापसी कर ली। इसकी जानकारी होने पर डीएम ने लंबे समय से जमीं सुपरवाइजरों की परियोजनाएं बदलने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सूची तैयार की डीएम के समक्ष प्रस्तुत की। सूची पर अनुमोदन मिलने के बाद डीपीओ ने छह सुपरवाइजरों का स्थानांतरण दूसरी परियोजनाओं में का स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया। स्थानांतरण सूची के अनुसार बरखेड़ा परियोजना में तैनात जैबुंनिशा को बिलसंडा, आशा देवी को पूरनपुर से शहर, रामबेटी को बीसलपुर से बरखेड़ा, साधना सक्सेना को अमरिया से ललौरीखेड़ा, अनीता चौधरी को मरौरी से पूरनपुर और मुन्नी दीक्षित को ललौरीखेड़ा से अमरिया भेजा गया है। इसमें मुन्नी दीक्षित का स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर है जबकि बाकी पांच को एक परियोजना पर तीन से अधिक समय होने के चलते हटाया गया है। डीपीओ राजकपूर ने बताया कि डीएम के निर्देश पर स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए गए हैं जो तत्काल प्रभाव से लागू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed