फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   50,000 rupees defrauded in the name of sending abroad, report filed

Pilibhit News: विदेश भेजने के नाम पर 50 हजार की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 18 May 2026 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
50,000 rupees defrauded in the name of sending abroad, report filed
माधोटांडा। विदेश भेजने के नाम पर 50 हजार के ठगी के आरोपी के खिलाफ माधोटांडा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव करनापुर निवासी सतनाम सिंह ने थाना माधोटांडा में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि थाना क्षेत्र के ही लौकाई फार्म निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी ने दो जुलाई 2025 को विदेश भेजने के नाम पर उससे 50 हजार रुपये ऑनलाइन यूपीआई के जरिए लिए। तीन माह के अंदर काम नहीं होने पर पैसे देने की बात कही। पीड़ित ने बताया लगभग छह माह बीत जाने के बाद भी जब उसका वीजा नही आया तो उसने हरप्रीत से अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन उक्त टालमटोल करता रहा। कुछ दिन बाद मोबाइल फोन बंद कर लिया। पीड़ित ने बताया कुछ दिन पहले जब उसकी हरप्रीत से फोन पर बात हुई तो उसने राजनीतिक पकड़ बताते हुए पैसे देने से इन्कार कर दिया व फोन पर गाली गलौज करने लगा। दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित सतनाम सिंह की तहरीर के आधार ठगी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed