फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   50 thousand vaccines were found, frome saturday, the animals would be vaccinated

50 हजार वैक्सीन मिली, शनिवार से पशुओं को लगेंगे टीके

Sat, 11 Dec 2021 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
50 thousand vaccines were found, frome saturday, the animals would be vaccinated
पीलीभीत। खुरपका-मुंहपका रोग (एफएमडी) से सैकड़ों पशुओं की मौत की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद सिस्टम हरकत में आया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए बुलंदशहर के कोटे से पचास हजार वैक्सीन जिले को दी गई हैं। शनिवार से पशुओं को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

पूरनपुर, घुंघचाई, शाहगढ़, बीसलपुर जैसे कई क्षेत्रों में एफएमडी वायरस से संक्रमित सैकड़ों की पशुओं की मौत हो चुकी है। अमर उजाला ने मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद पशुचिकित्सा विभाग जागा। मामला डीएम के संज्ञान में आया जिसके बाद लखनऊ तक पहुंचा। आईवीआरआई बरेली की जांच टीम से पुष्टि हो चुकी है कि वैक्सीन न लगने से एफएमडी वायरस इतना ताकतवर हुआ। जिले में पिछले डेढ़ साल से पशुओं को वैक्सीन नहीं लगी। वैक्सीन का मामला तूल पकड़ा जिसके बाद शासन ने बुलंदशहर के कोटे से पचास हजार वैक्सीन जिले को दी हैं। वैक्सीन शुक्रवार तक पहुंच जाएगी जिसके बाद टीमें लगाकर गांवों में निशुल्क टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि पचास हजार वैक्सीन मिली है। शनिवार से वैक्सीनेशन शुरू करा दिया जाएगा।
बीमा भी जल्द होगा
डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि पशुओं का बीमा भी जल्द शुरू होगा। शासन से जल्द सब्सिडी मिल सकती है। पशु पालक अपने ब्लॉक में बीमा करा सकेंगे।
पशु पालकों को केसीसी का लाभ मिलेगा
पशु पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मिलेगा। वह इसके तहत 1.60 लाख तक का ऋण ले सकते हैं। इस पैसे का उपयोग वह पशुपालन में करेंगे। चार फीसदी ब्याज पर ऋण बिना गारंटी के मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप लगाकर पशुपालकों को किया गया जागरूक
पशुपालन विभाग ने गुरुवार को गांव करेली में एक कैंप लगाकर पशुपालकों को एफएमडी रोग को लेकर जागरूक किया। पशु चिकित्सा अधिकारी जगदेव सिंह ने बताया कि गांव में कैंप लगाकर जानवरों में होने वाली बीमारी के बारे में पशुपालकों को विधिवत रूप से जानकारी दी। उनके लक्षण बताएं एवं सावधानी के बारे में बताया साथी ही जिन जानवरों में इस बीमारी के लक्षण पाए गए उनके लिए निशुल्क दवा भी दी गई। इस दौरान पीके शुक्ला शशांक सचिन शर्मा नीलम सिंह और अमित समेत कई लोग मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed