फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   50 thousand rupees grabbed in the name of sending abroad

Pilibhit News: विदेश भेजने के नाम पर 50 हजार रुपये हड़पे

Fri, 03 Oct 2025 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 03 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees grabbed in the name of sending abroad
न्यूरिया। विदेश भेजने के नाम पर युवक से 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। लंबे समय बीतने के बाद जब विदेश नहीं भेजा गया तो पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे। इसपर आरोपी ने गालीगलौज कर पीड़ित की पिटाई की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम हसन नगर निवासी संजय कुमार ने थाना न्यूरिया में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि डेढ़ साल पूर्व उसकी जान पहचान न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम भिंडारा निवासी मदन सिहं राठौर से हुई थी। इसपर मदन ने लोगों को विदेश भेजने का काम करने की बात कहकर उसे भी भरोसा दिलाया। आरोपी ने विदेश भेजने के संबंध में डेढ़ लाख रुपये में बात तय की। 22 मई 2024 को मदन सिंह राठौर के कार्यालय में 25 हजार रुपये नकद और 25 हजार रुपये खाते से ट्रांसफर कर दिए गए। समय बीतने के बाद जब उसने विदेश भिजवाने की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगा। रुपये मांगने पर गालीगलौज कर पीड़ित के साथ मारपीट भी की गई। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed