फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   5 lakhs were cheated on the pretext of getting UK visa

Pilibhit News: यूके का वीजा दिलाने का झांसा देकर पांच लाख ठगे

Thu, 31 Jul 2025 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 31 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
5 lakhs were cheated on the pretext of getting UK visa
पूरनपुर। यूके का वीजा दिलाने का झांसा देकर माधोटांडा थाना के गांव परसरामपुर के जगमोहन सिंह से पांच लाख रुपये की ठगी हो गई। बाद में पासपोर्ट और उसके फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र बनवाकर थमा दिए। रुपये मांगने पर झूठे मुकदमा में जेल भिजवाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

बुधवार को जगमोहन ने कोतवाली पहुंचकर घटना की शिकायत पुलिस से की। तहरीर में बताया कि नगर के सिरसा चौराहा के समीप आईलेट संचालकों ने उसे यूके का वीजा बनवाने का झांसा दिया। जनवरी 2024 में आईलेट संचालकों ने उसके शैक्षिक प्रमाणपत्र और दो लाख रुपये नकद लिए।
विज्ञापन

करीब एक महीने बाद तीन लाख रुपये और लिए। 10 लाख रुपये वीजा आने पर देना तय हुआ। मगर उसका वीजा नहीं बनवाया गया। वीजा न बनने पर कई बार संचालकों से मिलकर रुपये वापस करने को कहा। तब उसका पासपोर्ट और फर्जी शैक्षिक अभिलेख थमा दिए गए। बताया कि पांच लाख रुपये फर्जी अभिलेख तैयार कराने में खर्च हो गए। फर्जी अभिलेखों पर उसने यूके जाने से इनकार कर दिया। तब उसे दोबारा रुपये वापस मांगने आने पर झूठे मुकदमा में जेल भिजवाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed