फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पशुशाला में लगी आग, दो युवक झुलसे, छह पशुओं की मौत

पशुशाला में लगी आग, दो युवक झुलसे, छह पशुओं की मौत

Sun, 24 Mar 2019 09:54 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Mar 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
पशुशाला में लगी आग, दो युवक झुलसे, छह पशुओं की मौत
पीलीभीत। किसान के घर के बाहर बनी पशुशाला में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग बुझाने का प्रयास करते वक्त किसान के दोनों बेटे झुलस गए। बाद में बमुश्किल ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान हादसे में पशुशाला में बंधे छह पशुओं की मौत हो गई, जबकि चार झुलस गए हैं। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने पीड़ित परिवार से बातचीत कर पूरे हादसे की जानकारी जुटाई। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। हादसे के चलते मधुडांडी गांव में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मधुडांडी गांव निवासी सुरेश कुमार खेती करते हैं। इसके अलावा उनका दूध का भी कारोबार है। उनकी पशुशाला घर के बाहरी हिस्से में बनी हुई है। रविवार रात करीब आठ बजे परिवार के सदस्य खाना खाकर सोने चले गए। परिजनों के सोने के बाद पशुशाला में आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठने पर परिजन बाहर निकले तो उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। इसमें किसान के दो बेटे धीरेंद्र और लखविंदर झुलए गए। इधर, शोर पर काफी ग्रामीण भी जमा हो गए। झुलसे युवकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के बाद ग्रामीणों की मदद से किसान ने आग पर काबू किया। हादसे में पशुशाला में बंधे छह पशुओं की मौत हो गई। झुलसे युवकों का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। किसान से मिली सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस ने मौका मुआयना किया। अस्पताल में भर्ती धीरेंद्र के स्वास्थ्य की जानकारी भी जुटाई। हालांकि आग लगने का कारण नहीं पता लग सका, न ही कोई तहरीर कार्रवाई के लिए पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई है।
विज्ञापन


आग में हुआ एक लाख से अधिक का नुकसान
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के दो स्थानों पर शनिवार को आग लगने से एक लाख से अधिक का नुकसान हो गया है।
गांव कुरैंईया ताल्लुके फूटा कुआं निवासी रामबहादुर के घर शनिवार दोपहर चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। आग में छप्पर, कपड़े अनाज, बर्तन, नकदी आदि जल गई। गांव मुड़िया हुलास निवासी नन्हेंलाल के गन्ने के खेत में शनिवार शाम आग लग जाने से काफी नुकसान हो गया है। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से जल गया 34 बीघा गन्ना, किसानों को अगले दिन चला पता
बरखेड़ा। जार कल्लिया गांव में आठ किसानों के खेतों में अज्ञात कारणों से लगी आग में 34 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। खास बात यह रही कि किसानों को दूसरे दिन रविवार सुबह खेत पर पहुंचने पर इसकी जानकारी हुई। इसकी तहरीर बरखेड़ा पुलिस को दी गई। हालांकि इसमें न तो आग लगने की वजह बता सके, न ही किसी पर कोई आरोप लगाया गया है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के जार कल्लिया निवासी नरेश कुमार, राम बहादुर, सालिकराम, नेमचंद, कुंदनलाल, चंद्रसेन, राम कुमार और पूरनलाल ने रविवार को थाने पहुंचकर संयुक्त तहरीर दी। इसमें बताया कि उनके खेतों में गन्ने की फसल खड़ी थी। शनिवार रात को खेत में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। रात भर में आग फैलती चली और करीब 34 बीघा फसल जल गई। इसके बाद आग खुद ही बुझ गई। रविवार सुबह पीड़ित किसान खेतों की तरफ पहुंचे तो उनको हादसे का पता लगा। काफी ग्रामीण भी जमा हो गए। इंस्पेक्टर एसके उपाध्याय ने बताया कि सूचनात्मक शिकायती पत्र मिला है। इसको लेकर जांच पड़ताल कराई जा रही है। किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

आग से दो किसानों की खेत में खड़ी गेहूं की फसल जली
पूरनपुर। गांव सिरसा के दो किसानों के गेहूं के खेतों में लगी आग से करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग से आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया। तमाम किसान आग बुझाने पहुंचे।

घटना रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सिरसा जंगल के पास हुई। अचानक गांव निवासी राजू के गेहूं के खेत में आग लग गई। शोर-शराबा होने पर तमाम किसान आग बुझाने पहुंच गए। तेज हवा चलने से आग ने पड़ोसी किसान परशुराम के खेत को भी चपेट में ले लिया। किसानों ने आसपास के खतों की जुताई कर और पंपिंग सेट से पानी डालकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। इससे पहले आग से राजू का करीब 18 बीघा और परशुराम का करीब दो बीघा गेहूं जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed