फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सात दिन से ठप बिजली का नहीं हो सका सुधार, ग्रामीण परेशान

सात दिन से ठप बिजली का नहीं हो सका सुधार, ग्रामीण परेशान

Thu, 23 Aug 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
सात दिन से ठप बिजली का नहीं हो सका सुधार, ग्रामीण परेशान
पचास गांवों की बिजली सात दिन से ठप
विज्ञापन

बाढ़ का पानी घुसने से उपजी थी समस्या, अफसर नहीं दे रहे ध्यान
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। बाढ़ का पानी आबादी में पहुंचने के बाद ठप पड़ी पचास गांवों की बिजली सप्लाई को सप्ताह भर बाद भी शुरू नहीं कराया जा सका है। ऐसा तब है जबकि बाढ़ का पानी कई दिन पहले ही गांव से निकल चुका है। ऐसे में ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है। विभागीय अफसर समस्या जानने के बाद भी गौर नहीं दे रहे हैं।
पहाड़ों पर हुई भारी बारिश के बाद छोड़े गए पानी के देवहा नदी में पहुंचते ही कई गांवों में बाढ़ के हालात बन गए थे। देवहा नदी का जलस्तर बढ़ते ही तहसील क्षेत्र के खानपुर वीरमपुर, पटनिया, नवदिया भगत, नवदिया सितारगंज, बढ़ेपुरा घारम, हेतमनगला, अर्जुनपुर समेत इलाके के करीब पचास गांवों में पानी घुस गया था। इसके बाद से इन गांवों की बिजली व्यवस्था भी ठप पड़ गई थी। अब गांवों से बाढ़ का पानी तो निकल चुका है लेकिन बिजली सप्लाई चालू नहीं की जा सकी है। विभाग के अधिकारियों ने अभी तक समस्या के समाधान की कोई सुध नहीं ली है। सात दिन बाद भी ग्रामीण बिन बिजली परेशान हो रहे हैं। ऐसा नहीं कि अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है। ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं निकाला जा सका।
विज्ञापन


वर्जन
बाढ़ के पानी से प्रभावित गांवों मेें बिजली सप्लाई सही कराने का कार्य तेजी से शुरू करा दिया गया है। कई टीमें गांवों में सुधार कार्य कर रही हैं। जल्द सभी गांवों की बिजली सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। - आनंद बाबू, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed