{"_id":"59a41ad84f1c1b83018b456f","slug":"41503927000-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर मिं निकली चादरों की गश्त, जायरीनों से पटी शहर की सडकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर मिं निकली चादरों की गश्त, जायरीनों से पटी शहर की सडकें
Updated Mon, 28 Aug 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कुतुबे पीलीभीत हजरत शाहजी मोहम्मद शेर मियां के सालाना उर्से पाक के चौथे दिन चादरों की गश्त निकाली गई। इस दौरान बड़ी तादाद में जायरीनों ने दरगाह ए शेरिया पर पहुंचकर चादरपोशी की।
शहर के मोहल्ला मुनीर खां स्थित दरबार ए शेरिया में सोमवार सुबह कुरान ख्वानी हुई। सुबह चादरों की गश्त निकाली गई। चादरों का जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ दरगाह ए शेरिया पहुंचा। जहां दूर दराज से आए जायरीनों ने दरगाह शरीफ पर पहुंचकर चादरपोशी की और दुआएं मांगी। इसके चलते शहर के सड़कों पर भी काफी भीड़ भाड़ रही। चादरपोशी का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। शाम बाद नमाज ए अस्र कुलशरीफ की रस्म अदा की गई। जिसमें सज्जादानशीन हजरत मुन्ने मियां शेरी ने मुल्क में अमन चैन व भाईचारे की दुआ फरमाई। साथ ही लोगों से भाईचारा कायम रखने की अपील की। मिलाद पार्टियों ने शाहजी बाबा की शान में नात व मनकबतें पेश की। इसमें महाराष्ट्र, गुजरात, सूरत, राजस्थान, दिल्ली, मेरठ, लखनऊ, लखीमपुर, आजमगढ़ आदि से आए जायरीनों ने मजार शरीफ पर हाजिरी देकर चादरपोशी की और दुआएं मांगी। इस दौरान कई दरगाहों के सज्जादानशीन भी मौजूद रहे। इधर जायरीनों की बढ़ती तादाद को देखते हुए दरगाह शरीफ तक आने वाले सभी रास्तों पर बैरीकेटिंग कर पुलिस तैनात कर दी गई। दरबार ए शेरिया के सज्जादानशीन अलहाज मुन्ने मियां शेरी ने बताया कि 29 अगस्त को को सुबह दस बजे कुलशरीफ की रस्म अदा की जाएगी।
00
सुन्नी अवाम सोसायटी ने पेश की 114 मीटर लंबी चादर
सुन्नी अवाम सोसायटी की ओर से उर्स के मौके पर चादरशरीफ का जुलूस निकाला गया। शहर से सटे नौगवा पकड़िया स्थित एक मैरिज हाल से चादरशरीफ के जुलूस की शुरुआत हुई। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ दरगाह ए शेरिया पहुंचा। जुलूस में शामिल जायरीनों ने दरगाह पर पहुंचकर 114 मीटर लंबी चादरपोशी की और दुआएं मांगी। इससे पूर्व मैरिज हॉल में जलसा हुआ। इस दौरान सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष हाफिज इफ्तेखार अहमद अल्वी ने कहा कि शाहजी मियां को कुतुबुल अकताब का मणजऩबा उनकी वालिदा की दुआओं का सिला है। उन्होंने अपनी वालिदा की खिदमत कर समाज का माता पिता की खिदमत करने का संदेश दिया। इस मौके पर प्रदेश महाससचिव हाजी असगर नूर, अब्दुल हमीद अंसारी, मान खां, इस्लामुद्दीन, नदीम रजा, इरफान खां, मंजर खां, अल्ताफ हुसैन, मोहम्मद हनीफ खां, अब्दुल वाहिद, मौलाना अब्दुल वाहिद अजहरी, शमशाद अंसारी, मुख्तार अंसारी, रहमत शाह, मोहम्मद रिजवान, मौलाना सज्जन अल्वी, हाफिज मुबारक, अरशद नूर आदि शामिल आदि शामिल रहे।