{"_id":"598311504f1c1b632d8b45a8","slug":"41501761872-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबू के बाद लेखपाल को दी अनिवार्य सेवानिवृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबू के बाद लेखपाल को दी अनिवार्य सेवानिवृति
Updated Thu, 03 Aug 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरननपुर/पीलीभत। तहसील के एक लिपिक को अनिवार्य सेवानिवृत्ति के बाद एसडीएम की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग कमेटी ने लेखपाल श्रीगोपाल को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी। कार्रवाई को लेकर लापरवाह कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
पिछले दिनों कर्मचारियों की कार्य क्षमता की स्क्रीनिंग कर जरूरत पर उनको अनिवार्य सेवानिवृत्ति के आदेश दिए गए थे। इसके तहत डीएम की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग कमेटी ने एक दिन पहले तहसील के लिपिक दिनेश कुमार को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई। एक ही दिन बीता था कि एसडीएम जेबी सिंह की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग कमेटी ने तहसील में तैनात लेखपाल श्रीगोपाल को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी। टीम में तहसीलदार कुंवर बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार अनुराग सिंह थे। तहसीलदार ने बताया कि जिस लेखपाल को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है वह लापरवाह है। वर्तमान में सस्पेंड चल रहा था। इससे पहले भी उसके खिलाफ कई बार कार्रवाई हुई है। लिपिक सहित दो कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति मिलने पर लापरवाह अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
---