फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   40-year-old woman dead body found in pond in Pilibhit

Pilibhit News: तालाब में उतराता मिला 40 साल की महिला का शव, परिजनों ने बताई ये बात

Wed, 29 Jan 2025 03:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 29 Jan 2025 03:02 PM IST
सार

पीलीभीत में महिला का शव बुधवार सुबह तालाब से बरामद हुआ। उसके परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
40-year-old woman dead body found in pond in Pilibhit
तालाब के किनारे खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के गौहनिया चौराहे के पास वाले तालाब में बुधवार सुबह एक महिला का शव उतराता देखा गया। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। इसका पता चला तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को तालाब से बाहर निकलवाया। 

विज्ञापन


महिला की शिनाख्त सुनगढ़ी क्षेत्र के नई बस्ती निवासी रोली मिश्रा (40 वर्ष) के तौर पर हुई। परिजनों ने बताया कि रोली मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के साथ बीमार थी। वह तालाब में कैसे गिरी, परिजन इसका जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच कर रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed