फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   40 feet high model of Ram temple will be built in Ramlila Maidan

Pilibhit News: रामलीला मैदान में बनेगा 40 फुट ऊंचा राम मंदिर का मॉडल

Sun, 21 Jan 2024 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 21 Jan 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
40 feet high model of Ram temple will be built in Ramlila Maidan
पूरनपुर रामलीला मैदान पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी करते कलाकार । संवाद
पूरनपुर। श्रीराम मंदिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर नगर पालिका की ओर से रामलीला मेला मैदान में 22 जनवरी को पांच दिवसीय कार्यक्रम होगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से रामलीला मेला मैदान का साफ-सफाई, भवन की रंगाई-पुताई के अलावा प्रकाश व्यवस्था को चारों ओर लाइटें लगवाई गई हैं। मंच पर 40 फुट ऊंचा राम मंदिर का मॉडल बनाया जा रहा है। भगवान राम की 10 फुट ऊंची प्रतिमा को लखनऊ के पेंटर रंग रोगन करने में जुटे हैं। रामलीला के पुराने नाटकघर की रंगाई-पुताई कर उसमें भगवान श्री राम के दरबार की फ्लैक्सी लगाई जा रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ कृष्ण कुमार सोनकर ने बताया कि नगर पालिका की ओर से रामलीला मेले में पांच दिवसीय श्रीराम महोत्सव मनाया जाएगा। 22 जनवरी को सुबह 10 बजे से 10.30 बजे तक गणेश पूजन, 10:30 से 11:30 बजे तक यज्ञ, दोपहर 12 बजे से एक बजे तक सीधा प्रसारण अयोध्या से दिखाया जाएगा। एक बजे से चार बजे तक राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से भंडारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम छह बजे से नौ बजे तक दीपयज्ञ, आतिशबाजी प्रतियोगिता और भगवान श्रीराम की महाआरती होगी। 23 जनवरी को शाम छह बजे से नौ बजे तक बालाजी महाराज और खाटू श्याम संकीर्तन मंडल एवं सेवा समिति की ओर से बाला जी दरबार और छप्पन भोग कार्यक्रम होगा। 24 जनवरी को दिन में तीन बजे से शाम छह बजे तक बच्चों का डांस, फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता और भगवान राम की महाआरती होगी। 25 जनवरी को राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से शाम छह बजे से नौ बजे तक भजन, संकीर्तन होगा। 26 जनवरी को सुबह 10 बजे से तीन बजे तक स्कूली बच्चों के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण होगा।


००००००
घर-घर बांटे पूजित अक्षत, मंदिरों में की साफ-सफाई
पूरनपुर। गांव महुआ गुंदे व आसपास के गांव में शनिवार को भाजपाइयों और श्रीराम के अनुयायियों ने घर-घर पूजित अक्षत बांटे और प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिवाली मनाने का आह्वान किया। गांव गुलडिया भूपसिंह में श्याम मोहन अवस्थी, राहुल मिश्रा, आकाश, रामफूल, विपिन कुशवाहा, साहिल, दिनेश ने मंदिर में साफ-सफाई की। आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने प्रधानाचार्य यशवीर सिंह के नेतृत्व में देवीस्थान स्थल पर साफ-सफाई अभियान चलाया। प्रबंधक केशव कुमार गुप्ता, अनुराग गुप्ता आदि थे। गांव कसगंजा से शोभायात्रा निकाली गई। जो गांव भैंसासुर, बलरामपुर, चकपुर सिमरा होते हुए गांव के मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में प्रिंस, अभिनव, पंकज, राजू, रमाकांत, सुशील, राजीव, अंकुल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed