{"_id":"63052060dff2920fa426b894","slug":"4-21-crore-received-for-waste-management-in-ten-villages-pilibhit-news-bly495289147","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस गांव में कूड़ा प्रबंधन के लिए मिले 4.21 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस गांव में कूड़ा प्रबंधन के लिए मिले 4.21 करोड़
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के तहत गांवों में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंध के लिए शासन ने बजट जारी किया है। दस गांव में कूड़ा प्रबंधन के लिए 4.21 करोड़ से ज्यादा का बजट मिल गया है। उम्मीद है कि जल्द यहां कार्य शुरू हो जाएंगे। योजना के तहत 35 गांव चिह्नित किए गए हैं।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव को स्वच्छ बनाने की मुहिम चल रही है। शासन की मंशा है कि गांव में ही कूड़े का निस्तारण हो सके।
इसके लिए गांव में व्यक्तिगत खाद गड्ढा, व्यक्तिगत नाडेप, वर्मी कंपोस्ट, सामुदायिक कंपोस्ट पिट, सामुदायिक नाडेप, सामुदायिक वर्मी कंपोस्ट, कचरा पा़त्र, प्लास्टिक बैंक, व्यक्तिगत सोकपिट, सामुदायिक सोकपिट, सिल्ट कैचर, फिल्टर कैच, नाली यू टाइप मरम्मत, नाली यू टाइप नवीन, हैंडपंप प्लेटफार्म, लीच पिट बनाए जाने हैं।
कूड़े को एकत्र करके गांव में निस्तारण कराया जाएगा। साथ ही गांव को साफ सुथरा रखने के लिए कार्य होंगे। बता दें कि जिले के 35 गांव योजना के तहत चिह्नित हैं। फिलहाल शासन ने दस गांव के लिए 4.21 करोड़ से ज्यादा का बजट जारी किया है। जल्द कार्य भी शुरू होने की उम्मीद है। बाकी का बजट जारी होने के बाद वहां कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
किस गांव को कितना बजट मिला
रसेया खानपुर बिसलपुर 4304801
खमिरया पंडरी बरखेड़ा 4173036
पिपरिया भाजा मरौरी 3532473
कैचू टांडा अमरिया 3093752
भिखारीपुर अमरिया 5763587
घुंघचियाई पूरनपुर 3313852
जमुनिया खास पूरनपुर 4025479
पिपरिया दुलई पूरनपुर 3530005
शिव नगर पूरनपुर 3084375
मांधो टांडा पूरनपुर 7374370
कुल बजट मिला 42195730
कूड़ा प्रबंधन के लिए दस गांव में कार्य शुरू करने के लिए चार करोड़ से अधिक का बजट मिला है। जल्द कार्य शुरू हो जाएंगे। शेष गांव के लिए बजट आते ही कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। - वाचस्पति झा, डीपीआरओ