फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   364 disabled enrolled in camp Equipment will be distributed in February

कैंप में 364 विकलांग पंजीकृत फरवरी में बांटे जाएंगे उपकरण

Fri, 22 Jan 2016 11:10 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 22 Jan 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
364 disabled enrolled in camp Equipment will be distributed in February
विकलांगजनों की पहचान कर उपकरण एवं इलाज के लिए पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र के निकट बारात घर में हुए शिविर में 364 विकलांगों को पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन

जिला विकलांग कल्याण विभाग एवं जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र के संयुक्त तत्वावधान मेें विकलांगों के पंजीकरण के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। बिलसंडा और पूरनपुर के बाद शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर शिविर लगाया गया। शिवि में पहुंचे विकलांगों को जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों की विकलांग बोर्ड टीम के सदस्यों ने विकलांगजनों की जांच की। उनकी रिपोर्ट के आधार पर एल्मिको कानपुर से आई टीम ने विकलांगों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया। जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र के प्रबंधक सुखवीर भदौरिया ने बताया कि पंजीकरण के साथ ही चिन्हित विकलांग जनों को उपकरण वितरण के लिए रसीदें दी गई हैं। इन रसीदों के आधार पर ही संभवत: फरवरी माह में पुन: कैंप लगाकर उपकरण वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जांच शिविर में कटे होंट व कटे तालू के मरीजों की भी पहचान की गई। पर्याप्त संख्या होने पर इनका भी नि:शुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। शुक्रवार को संपन्न हुए कैंप में ट्राईसाइकिल के 251, कान मशीन के 47, बैसाखी के 35 और व्हीलचेयर के लिए 31 विकलांग पंजीकृत किए गए हैं। शिविर में जिला विकलांग कल्याण अधिकारी महेश प्रसाद, जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र के प्रबंधक सुखवीर भदौरिया, डॉ. आरके सक्सेना, डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. चावल, दुर्वेश सिंह, वीरेंद्र सिंह उमाचरन सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed