{"_id":"5cab7e5dbdec226dae66a7d3","slug":"31554742877-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूूल भरी आंधी ने किया आम और गेेहूं का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूूल भरी आंधी ने किया आम और गेेहूं का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। दिनभर की गर्मी के बाद सोमवार दोपहर तीन बजे अचानक धूलभरी आंधी आई। आंधी में गेहूं और आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा। वहीं पेड़ों की टहनिया टूटकर गिरने से करीब एक घंटे बिजली बाधित रही। पिछले कई दिनों से मौसम गर्म था। हवा न चलने से लोग खासा परेशान थे। सोमवार सुबह से भी मौसम में कोई बदलाव नहीं रहा। तेज धूप खिली रही और लोग पसीना-पसीना होते रहे। दोपहर तीन बजे के बाद अचानक मौसम में कुछ देर के लिए ही सही, लेकिन बदलाव सा दिखा। पहले तेज हवा चलने पर लोग राहत मिलने की बात शुरू ही कर सके थे कि धूल भरी आंधी आ गई। यह सिर्फ पांच-सात मिनट रही। आंधी से खेतों पर पड़ी गेहूं की लांक उड़ गई। इससे किसानों का नुकसान हुआ। आम की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा। शहर से बाहर के हिस्सों में आंधी की वजह से फ्लैक्स बोर्ड गिर गए। कुछ स्थानों पर पेड़ों की टहनिया तारों पर टूटकर गिर गईं। इसमें बिजली भी करीब एक घंटे के लिए बाधित रही। हालांकि आंधी शुरूआत में ही बिजली सप्लाई बंद किए जाने से अधिक नुकसान नहीं हुआ। आंधी थमने के बाद इसको ठीक कराकर बिजली व्यवस्था सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन