{"_id":"5b3d06154f1c1ba5468b492b","slug":"31530725909-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीनीकरण में नई प्रथा पर भड़के अनुदेशक, बीएसए कार्यालय में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीनीकरण में नई प्रथा पर भड़के अनुदेशक, बीएसए कार्यालय में जड़ा ताला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
anudeshak
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवीनीकरण में नई प्रथा शुरू किए जाने के विरोध में अंशकालिक अनुदेशकों ने बीएसए कार्यालय में तालाबंदी कर जमकर हंगामा काटा और नारेबाजी कर धरना दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर सौरभ दुबे व बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने अनुदेशकों का समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे साक्षात्कार न देने की बात पर अड़े रहे। शाम को सीडीओ से वार्ता के बाद अनुदेशक सत्यापन कराने को तैयार हुए। तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका।
बीएसए कार्यालय परिसर में दिया धरना
पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के बैनर तले बुधवार सुबह दस बजे जिले भर के अनुदेशक बीएसए कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। यहां उन्होंने जिलाध्यक्ष सुरेंद्रपाल गंगवार के नेतृत्व में नवीनीकरण के नाम पर साक्षात्कार लेने के विरोध में नारेबाजी कर धरना दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के अन्य जनपदों में अनुदेशकों का नवीनकरण किया चुका है, लेकिन अपने जिले में शासनादेश के विरूद्ध जाकर साक्षात्कार लेने के निर्देश दिए गए है। इस उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने पर बैठे अनुदेशकों ने नवीनीकरण न होने तक धरना समाप्त न करने की चेतावनी दी।
कार्यालय में जड़ा ताला, एसडीएम व सीओ सिटी
आक्रोशित अनुदेशक करीब साढ़े बारह बजे नारेबाजी करते हुए बीएसए कार्यालय गेट पर तालाबंदी कर दी। इसको लेकर मामूली धक्कीमुक्की भी हुई। इस बीच बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति भी पहुंच गए। तालाबंदी की सूचना पर एसडीएम सदर सौरभ दुबे, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। बीएसए कार्यालय में अधिकारियों ने संगठन के पदाधिकारियों समझाने का प्रयास किया, लेकिन अनुदेशक साक्षात्कार न देने पर अड़े। इस पर एसडीएम सदर ने सीडीओ से वार्ता की बात रखी। जिस पर पदाधिकारी राजी हो गए।
विज्ञापन
सीडीओ से वार्ता के बाद सत्यापन को तैयार हुए अनुदेशक
बीएसए व संगठन के कुछ पदाधिकारी करीब तीन बजे सीडीओ वीके भागवत से वार्ता करने विकास भवन पहुंचे। सीडीओ ने अनुदेशकों को बताया कि यह साक्षात्कार प्रक्रिया नहीं है। महज एक सत्यापन है। सीडीओ के समझाने पर अनुदेशक शांत हुए। इसके बाद सूची में शामिल 50 अनुदेशकों में से 35 अनुदेशकों ने प्रक्रिया के तहत सीडीओ व पीडी अनिल कुमार के समक्ष बारी-बारी से अपना सत्यापन कराया। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि अनुदेशक प्रक्रिया को साक्षात्कार समझकर भ्रमित हो रहे थे। सीडीओ से वार्ता के बाद सूची में शामिल 35 अनुदेशकों का सत्यापन किया जा चुका है। शेष 15 अनुदेशकों का सत्यापन बृहस्पतिवार को किया जाएगा। जल्द ही सभी नवीनीकरण कर दिया जाएगा।