फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   प्रधानमत्री आदर्श ग्राम को मिले एक करोड़

प्रधानमत्री आदर्श ग्राम को मिले एक करोड़

Fri, 25 Aug 2017 06:23 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमत्री आदर्श ग्राम को मिले एक करोड़
पीलीभीत। नई बोतल में पुरानी शराब की कहावत को चरितार्थ कर प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना शुरू की गई है। इससे पूर्व अंबेडकर गांव में 20-20 लाख रुपये की लागत से व्यवस्थाओं में सुधार एवं कुछ निर्माण कराकर प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम घोषित किया जाना है। इसके तहत पांच गांव के लिए शासन से एक करोड़ रुपया जारी किया गया है। बसपा की सरकार में अंबेडकर गांव घोषित कर सीसी रोड, नालियां, बिजली, शौचालय, आवास आदि की व्यवस्थाएं पूर्ण की गई थीं। अब केंद्र सरकार की ओर से इन गांव में अधूरे बचे कार्यों अथवा पूर्व हुए कार्यों में टूट फूट होने पर उन्हें ठीक कराकर प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम घोषित कराने की योजना तैयार की गई है। इसके तहत जिले के पांच गांव क्रमश: पूरनपुर ब्लॉक के मैनाकोट और सुआबोझ, बिलसंडा के सिधौरा खड़कपुर, ललौरीखेड़ा के भानपुर और मरौरी ब्लॉक के कंजाहरैया को चयनित किया गया है। पूर्व में अंबेडकर गांव रहे इन पांचों गांव के संपूर्ण विकास के लिए शासन ने 20-20 लाख कुल एक करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। शासन से धनराशि प्राप्त होने पर अब मनरेगा प्रकोष्ठ से इन गांवों का सर्वे कराकर कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए डीसी मनरेगा मृणाल सिंह ने सभी संबंधित ब्लॉक के खंड विकास अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल होने से इन गांव की किस्मत एक बार फिर चमकेगी। प्रभारी सीडीओ आरबी भास्कर ने बताया कि प्रधानमंत्री आदर्श योजना के लिए एक करोड़ की धनराशि जारी हुई है। चयनित गांव का सर्वे कराकर जल्द काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed