{"_id":"596280964f1c1bc84d8b45de","slug":"31499627670-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरू पूर्धिमा पर पूजा अर्चना कर भंडारे लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरू पूर्धिमा पर पूजा अर्चना कर भंडारे लगे
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम डूंडाहेड़ा स्थित बालाजी आश्रम, अद्वैत तपस्वी आश्रम बड़ागांव, त्रिलोक तीर्थ धाम बड़ागांव और नगर के घीसा संत दरबार समेत विभिन्न स्थानों पर गुरू पूर्णिमा पर पूजा अर्चना कर भंडारे का आयोजन किया।
रविवार को नगर क्षेत्र में गुरू पूर्णिमा का पर्व श्रद्धालुओं ने परंपरागत ढंग से मनाया। नगर के घीसा संत दरबार में सुबह महंत देवेंद्र दास जी महाराज की विभिन्न स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आरती के साथ ही विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। साथ ही भंडारे का आयोजन किया। इस में सावन दास महाराज, फागुन दास समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
ग्राम डूंडाहेड़ा स्थित बालाजी आश्रम में महामंडलेश्वर भैया दास महाराज का क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आरती कर विधि विधान पूर्वक पूजा की। साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया। बड़ागांव स्थित अद्वैत तपस्वी आश्रम में बालकानंद जी महाराज की नगर क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आरती एवं पूजा अर्चना के बाद आशीर्वाद ग्रहण किया। प्रदेश के कृषि मंत्री लक्ष्मीनारायण ने पहुंच महाराज से आशीर्वाद लिया। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित त्रिलोक भूषण जी महाराज की जैन श्रद्धालुओं ने गुरू पूर्णिमा पर पूजा अर्चना के साथ ही आशीर्वाद लिया और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें त्रिलोक चंद जैन, श्यामलाल जैन, प्रदीप त्यागी, प्रदीप कुमार, दिनेश जैन आदि रहे।