फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   30 thousand quintals of paddy reached the market, accounts of government centers not opened

Pilibhit News: मंडी में 30 हजार क्विंटल धान पहुंचा, सरकारी केंद्रों का नहीं खुला खाता

Sat, 05 Oct 2024 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
30 thousand quintals of paddy reached the market, accounts of government centers not opened
पीलीभीत की मंडी समिति में धान खरीद केंद्र का निरीक्षण करते डिप्टी आरएमओ विजय कुमार।संवाद
पीलीभीत। जिले में सरकारी धान खरीद शुरु हुए चार दिन बीत चुके, बावजूद इसके अब तक धान की खरीद शून्य है। उधर, मंडी में इस अवधि में करीब 30 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसकी नीलामी भी कराई गई। शुक्रवार को डिप्टी आरएमओ ने पूरनपुर और पीलीभीत मंडी का निरीक्षण कर केंद्र प्रभारियों को खरीद शुरु करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिले में पहली अक्तूबर से 147 क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। पहले दिन ही डीएम संजय कुमार सिंह ने मंडी पहुंचकर खरीद का जायजा लिया था। किसानों का धान लेकर खरीद शुरु करने के निर्देश दिए थे। खरीद के चार दिन बीतने के बाद भी जिले में अभी सरकारी क्रय क्रेंद्रों पर सन्नाटा है। किसी भी केंद्र पर खरीद का खाता नहीं खुल सका है। ऐसे में अधिकारी भी प्रत्येक दशा में सभी केंद्रों को सक्रिय करने में लगे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को डिप्टी आरएमओ विजय कुमार ने पूरनपुर और बीसलपुर मंडी का निरीक्षण किया। केंद्रों पर आए धान को देखा। धान में नमी पाई गई। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को प्रत्येक दशा में खरीद आरंभ करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंडी में 1916 से 1945 रुपये प्रति क्विंटल की लगी बोली
मंडी समिति में चार दिन में करीब 30 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसकी नीलामी भी शुरू हो चुकी है। मंडी निरीक्षक जहीर अहमद ने बताया शुक्रवार को मंडी में 1916 से 1945 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की बोली लगी।


तय मानक से अधिक नमी का आ रहा धान
धान खरीद के लिए शासन की ओर से मानक तय किए गए हैं। इसमें सरकारी केंद्र पर 17 प्रतिशत नमी तय की गई है। अभी खेत से धान कटने के बाद इसमें 20 से 22 प्रतिशत की नमी आ रही है। इसके चलते सरकारी केंद्र पर धान की खरीद नहीं हो पा रही है।





जिले में अभी सरकारी क्रय केंद्र पर खरीद नहीं हो सकी है। धान में नमी तय मानक से अधिक आ रही है। प्रयास है कि सोमवार से केंद्रों पर खरीद शुरु हो जाएगी। -विजय कुमार, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed