फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   3.70 lakh metric tonnes for wheat procurement in district

जिले में गेहूं खरीद के लिए 3.70 लाख मिट्रिक टन का लक्ष्य

Fri, 31 Mar 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 31 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
 सरकारी गेहूं खरीद के लिए शासन ने जिले का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। जिले को 3.70 लाख एमटी का लक्ष्य मिला है जो गत वर्ष के 1.53 लाख एमटी लक्ष्य से लगभग दो गुना है।। इसके लिए जिले में 89 क्रय खोले जा रहे हैं। शासन के निर्देश पर गत वर्ष पहली अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होती है। इस वर्ष होने वाली खरीद के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य एवं विपणन विभाग ने 89 क्रय केंद्र खोलने का निर्णय लिया है जबकि गत वर्ष 116 क्रय केंद्रों पर सरकारी खरीद हुई थी। शुक्रवार को शासन से जिले को गेहूं खरीद का लक्ष्य भी आवंटित कर दिया गया। जिसके तहत जनपद में इस बार लक्ष्य को दोगुने से भी अधिक बढ़ाकर 3.70 मैट्रिक टन कर दिया गया। दोगुना लक्ष्य मिलने से क्रय एजेंसियां भी पसोपेश में हैं। गत वर्ष की तुलना में क्रय केंद्रों में कटौती कर दोगुना लक्ष्य कैसे हासिल होगा यह बड़ा सवाल है। वहीं बाजार में सरकारी दाम से अधिक दर पर बिका रहा गेहूं भी सरकारी लक्ष्य को पूरा करने में समस्या बनेगा। प्रभारी डिप्टी आरएमओ कांती राठौर ने बताया कि शासन से लक्ष्य प्राप्त हो गया है। जिले में पहली अप्रैल से 15 जून तक सरकारी गेहूं खरीद की जाएगी। इसके लिए सभी 89 क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed