{"_id":"6a3985507204d9b57d0d74b7","slug":"2870-tb-patients-did-not-receive-the-nutritional-support-incentive-amount-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-161506-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भीषण गर्मी में क्रॉसिंग पर लग रहे जाम से बढ़ीं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भीषण गर्मी में क्रॉसिंग पर लग रहे जाम से बढ़ीं मुश्किलें
विज्ञापन
न्यूरिया रेलवे फाटक पर ट्रेन गुजरने के दौरान बंद फाटक के खुलने का इंतजार करते राहगीर व वाहन चाल
न्यूरिया। कस्बे के विभिन्न रेलवे क्राॅसिंग पर ट्रेन गुजरने के बाद फाटक खुलते ही जाम लग जाता है। पहले निकलने की आपाधापी के कारण यह स्थिति आए दिन पैदा होती है। फाटक बंद होते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। स्थानीय लोगों ने रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज अथवा अंडरपास बनाए जाने की मांग की है।
न्यूरिया-टनकपुर रेलमार्ग पर स्थित बस स्टैंड, महोफ रोड, खब्बापुर, गौहर बाईपास और न्यूरिया कॉलोनी रेलवे फाटक क्षेत्र के प्रमुख आवागमन मार्ग हैं। इनमें बस स्टैंड-महोफ रोड रेलवे फाटक पर सबसे अधिक यातायात रहता है। फाटक बंद होने के दौरान यहां अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे लोगों का समय नष्ट होता है। दैनिक कार्य प्रभावित होते हैं।
क्षेत्रवासियों के अनुसार, गर्मी के मौसम में परेशानी और बढ़ जाती है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने जनहित में किसी एक रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज या अंडरपास निर्माण की मांग उठाई है। उनका कहना है कि बढ़ते यातायात को देखते हुए ऐसी व्यवस्था समय की आवश्यकता बन चुकी है। इससे न केवल जाम की समस्या कम होगी, बल्कि लोगों का समय भी बचेगा और आवागमन अधिक सुरक्षित व सुगम हो सकेगा।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि फाटकों का संचालन पूरी तरह सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जाता है। ट्रेनों और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित प्रक्रिया के तहत फाटक बंद किए जाते हैं। संवाद