फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   28 nominations for the post of BJP District President, Vice President, General Secretary and other officials in the race

Pilibhit News: भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर 28 नामांकन, दौड़ में उपाध्यक्ष, महामंत्री और अन्य पदाधिकारी

Wed, 08 Jan 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 08 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
28 nominations for the post of BJP District President, Vice President, General Secretary and other officials in the race
पीलीभीत के जिला भाजपा कार्यालय पर रही कार्यकर्ताओं की भीड़।संवाद - फोटो : बुधवार के अंक में प्रकाशित खबर।
पीलीभीत। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को कार्यालय पर नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला मंत्री, मंडल अध्यक्ष आदि पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी की। चुनाव पर्यवेक्षक और चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में 28 पदाधिकारियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन को लेकर पार्टी कार्यालय पर पूरे दिन पदाधिकारियों की भीड़ रही। जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष पद की नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे के किनारे बरहा स्थित भाजपा कार्यालय पर चुनाव पर्यवेक्षक एमपी सिंह और जिला चुनाव अधिकारी गोपाल अंजान की मौजूदगी में शुरू हुई। नामांकन को लेकर सुबह से ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। हाईवे किनारे से लेकर कार्यालय तक गाड़ियों की कतार और भाजपाइयों की भीड़ नजर आई। दोपहर डेढ़ बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री और दो बजे से नामांकन पत्र जमा किए गए। 28 पदाधिकारियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन


45 से 60 वर्ष आयु, प्रस्तावक और अनुमोदक भी लगे
चुनाव पर्यवेक्षक एमपी सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदक की उम्र 45 से 60 वर्ष होनी चाहिए। सक्रिय सदस्यता होनी चाहिए। नामांकन के साथ एक प्रस्तावक और अनुमोदक भी लगा है। नामांकन पत्र में शैक्षिक योग्यता और अन्य जानकारियों का उल्लेख भी किया गया। बताया कि यह चुनाव उत्सव है। इसी वजह से कार्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल है। चुनाव अधिकारी गोपाल अंजान ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी और प्रदेश संगठन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और अन्य
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष के पति गुरभाग सिंह, जिला महामंत्री लेखराज भारती, जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह परिहार, तुलाराम लोधी, कमलेश गंगवार, गोकुल प्रसाद ने नामांकन किया है। जिला कार्य समिति सदस्य धीरेंद्र मिश्रा, जिला मंत्री संजीव मोहन अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, मंडल अध्यक्ष शरदपाल सिंह और संतराम राठौर भी जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं। अन्य पदाधिकारियों ने भी नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed