{"_id":"65ac2453cc397470ab0ef920","slug":"275-youth-got-jobs-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-11047-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 275 युवाओं को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 275 युवाओं को मिली नौकरी
Sun, 21 Jan 2024 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
रोजगार मेले में अभ्यर्थियो को दिए गये नियुक्ती पत्र व मौजूद विघायक स्वामी प्रवक्ता नंद । संवाद
बरखेड़ा। पं. दीनदयाल ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरखेड़ा में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 275 युवाओं को नौकरी मिली।
रोजगार मेले में विकासखंड क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों ने विभिन्न विभागों के स्टालों पर जाकर जानकारी प्राप्त की व अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। जेएनएस इंस्टूमेंटस लि., इंटरनल प्राइवेट लि., महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसआईएस प्राइवेट लि., आरकिशन प्राइवेट लि., जेबीएम प्राइवेट लि., रोहन चिकन एंपोरियम, कार्थी इन्फोटेक प्राइवेट लि., दिव्या इंटरनेशनल कंपनियों के स्टॉल लगे।
विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने विभिन्न विभागों के स्टालों पर जाकर जानकारियां ली। कहा कि सरकार की योजना से धीरे-धीरे बेरोजागारी समाप्त हो रही है। मेले में 663 बेरोजगारों का साक्षात्कार हुआ। इसमें से 275 ही का चयन हो सका। चयनित लोगों को 10 हजार से 25 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
इसमें फिटर, फोरमैन, इलेक्टि्रशियन, कंप्यूटर आपरेटर आदि की नौकरियां थी। चयन के बाद विधायक एवं बरखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने नियुक्तिपत्र प्रदान किए गए। आईटीआई के प्रधानाचार्य गुंजन गुप्ता, शरद चंद्र सागर, आशीष चौहान, अजीत सिंह, पंकज यादव, जिला कौशल प्रबंधन कुमारी मीरा देवी, प्लेसमेंट प्रभारी आईटीआई पीलीभीत सहित नगर के पूर्व अध्यक्ष अशोक गुप्ता, भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री नागेन्द्र गंगवार, विवेक सक्सेना, राजू पाठक आदि लोग मौजूद रहे।