{"_id":"62d1bd7f1c7ab065612bca03","slug":"24-thousand-consumers-stopped-supply-to-distribute-the-load-of-transformers-pilibhit-news-bly4914840193","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मरों का लोड बांटने को 24 हजार उपभोक्ताओं की बंद कर दी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मरों का लोड बांटने को 24 हजार उपभोक्ताओं की बंद कर दी सप्लाई
विज्ञापन
15 पीबीटीपी 24 पूरनपुर में ट्रांसफार्मरों का लोड बराबर करने को जुटे कर्मचारी।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। ट्रांसफॉर्मरों के लोड बांटने को बंद की गई बिजली सप्लाई से नगर और पूरनपुर देहात के 24 हजार उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई घंटों बंद रही। भीषण गर्मी में घंटों ठप रही बिजली सप्लाई से उपभोक्ताओं में भारी रोष देखा गया।
नगर के बिजली घर में पांच एमबीए के दो ट्रांसफॉर्मरों से नगर और पूरनपुर देहात के कुछ हिस्से में बिजली सप्लाई दी जाती है। नगर में करीब साढ़े 16 हजार और पूरनपुर देहात में साढ़े सात हजार उपभोक्ता हैं। दो ट्रांसफॉर्मरों में एक पिछले कई दिनों से ओवरलोड चल रहा था। ओवर लोड ट्रांसफॉर्मर कहीं फुंक न जाए और आधे शहर की बिजली सप्लाई ठप होने से हाहाकार न मचे।
इसको लेकर शुक्रवार को ट्रांसफॉर्मरों का लोड बांटने को दोपहर करीब एक बजे बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। दो घंटे बाद बिजली सप्लाई सुचारु होने की सूचना उपभोक्ताओं को दी गई। मगर शाम साढ़े पांच बजे तक ठप बिजली सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी। ठप बिजली सप्लाई को लेकर उपभोक्ताओं में भारी रोष देखा गया।
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन के एसडीओ प्रवीण कनौजिया ने बताया कि बिजली घर के ट्रांसफॉर्मरों में एक कई दिनों से ओवरलोड चल रहा था। ट्रांसफॉर्मरों का लोड बराबर करने को बिजली सप्लाई बंद की गई है। शुक्रवार शाम तक बिजली सप्लाई सुचारु करवा दी जाएगी।