{"_id":"5fbd475d8ebc3e9bc734584d","slug":"23-purchase-centers-of-food-department-connected-to-rice-mill-of-khutar-pilibhit-news-bly427852580","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग के 23 क्रय केंद्र खुटार की राइस मिल से जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग के 23 क्रय केंद्र खुटार की राइस मिल से जोड़े
विज्ञापन
पीलीभीत। धान खरीद में तेजी लाने और उठान की परेशानी को दूर करने के लिए अब नई रणनीति के तहत काम किया गया है। जनपद में खरीद कर रहे खाद्य विभाग के 23 क्रय केंद्रों को शाहजहांपुर के खुटार की एक राइस मिल से संबंद्ध कर दिया गया है। संबंधित क्रय केंद्रों पर खरीदे गए धान का उठान अब संबद्ध की गई राइस मिल में होगा। पहले चरण में अगर रणनीति सफल रही तो अन्य एजेंसियों के क्रय केेंद्र भी इसी तरह से संबद्ध किए जाएंगे।
एक अक्तूबर से शुरू हुई धान खरीद को पारदर्शिता से संपन्न कराने के लिए शासन प्रशासन गंभीर है। कई क्रय केंद्र प्रभारियों और बिचौलियों पर पूर्व में कार्रवाई भी की जा चुकी है। बीते दिनों राइस मिलों से भेजे गए चावल में कमी बताकर एफसीआई द्वारा फेल (रिजेक्ट) किया जा रहा था। इस पर राइस मिलर ने भी लंबित चावल का निस्तारण किए जाने तक नया उठान बंद कर दिया था। बाद में अधिकारियों से बातचीत के बाद खींचतान खत्म हो सकी थी। मगर अब भी चावल रिजेक्ट किया जा रहा है, जिसका सीधा असर उठान पर पड़ रहा। इससे क्रय केंद्रों पर खरीद भी बाधित हो रही थी। इस समस्या के निस्तारण के लिए अधिकारियों ने नई पहल की है।
आरएफसी बरेली ने जनपद में खरीद कर रहे खाद्य विभाग के 23 क्रय केंद्रों को खुटार शाजहांपुर की सुखवीर एग्रो राइस मिल से संबद्ध कर दिया है। अब खाद्य विभाग के क्रय केंद्रों पर खरीदे गए धान का उठान इसी राइस मिल को होगा।
विज्ञापन
खाद्य विभाग के 23 क्रय केंद्रों को पहले चरण में खुटार की राइस मिल से संबद्ध किया गया है। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो अन्य एजेंसियों के क्रयकेंद्रों को भी इसी तरह से संबद्ध कर उठान कराकर खरीद में तेजी लाई जाएगी।
- डॉ. अविनाश झा, डिप्टी आरएमओ