{"_id":"586553b74f1c1b445ceec207","slug":"22-thousand-children-waiting-for-uniform","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 हजार बच्चों को यूनिफार्म का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 हजार बच्चों को यूनिफार्म का इंतजार
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों के अध्ययनरत 22,137 बच्चों को अभी तक निशुल्क यूनिफार्म नहीं मिल सकी है। शैक्षिक सत्र समाप्त होने में करीब तीन माह बाकी है। बेसिक शिक्षा विभाग में 1800 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय है। शासन ने इन विद्यालयों में पढ़ने वाली कक्षा एक से आठ तक छात्राओं और अनुसूचित/ अनुसूचित जनजाति व गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले छात्राओं के लिए निशुल्क यूनिफार्म वितरण को करीब 5.54 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की थी। सर्व शिक्षा अभियान की मद से मिली इस धनराशि से 1.78 लाख बच्चों को यूनिफार्म बांट दी गई। सर्व शिक्षा अभियान के अलावा राज्य परियोजना द्वारा एपीएल परिवारों के बच्चों को निशुल्क यूनिफार्म उपलब्ध कराने का प्रावधान है। जिले में एपीएल परिवारों के करीब 22,137 बच्चे शिक्षारत हैं। राज्य परियोजना द्वारा डेढ़ माह पूर्व करीब 25 लाख रुपए की ग्रांट भेजी जा चुकी है। सूत्र बताते है कि लेखा कार्यालय की हीला हवाली के चलते आवंटित धनराशि रिलीज नहीं की जा सकी है। ऐसे में कड़कड़ाती ठंड के बावजूद बच्चों को पुरानी यूनिफार्म में स्कूल जाना पड़ रहा है।
सर्व शिक्षा अभियान की मद से मिली धनराशि से ड्रेस बांट दी गई है। अभी राज्य परियोजना से धनराशि से एपीएल परिवार के बच्चों को ड्रेस दी जानी है। राज्य परियोजना कार्यालय से कुछ धनराशि मिली है, जल्द ही इन बच्चों को यूनिफार्म उपलब्ध करा दी जाएगी।
डीएल राणा, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान की मद से मिली धनराशि से ड्रेस बांट दी गई है। अभी राज्य परियोजना से धनराशि से एपीएल परिवार के बच्चों को ड्रेस दी जानी है। राज्य परियोजना कार्यालय से कुछ धनराशि मिली है, जल्द ही इन बच्चों को यूनिफार्म उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
डीएल राणा, प्रभारी बीएसए