फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सीमावर्ती क्षेत्र में कम हुई तेंदुए की चहलकदमी

सीमावर्ती क्षेत्र में कम हुई तेंदुए की चहलकदमी

Tue, 25 Sep 2018 06:48 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
सीमावर्ती क्षेत्र में कम हुई तेंदुए की चहलकदमी
सीमावर्ती क्षेत्र में कम हुई तेंदुए की चहलकदमी
विज्ञापन

तीन दिन से नहीं हुए हमले और ना ही कैमरों में आई तस्वीर
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा (पीलीभीत)। सीमावर्ती क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने एक तेंदुए के सप्ताह भर पूर्व पिंजरे में कैद हो जाने के बाद से ही सक्रिय हुए साथी तेंदुए की चहलकदमी भी तीन दिन पूर्व से कम हो गई है। इलाके में ना तो कोई हमले की घटनाएं हुई और ना ही निगरानी को लगे कैमरे में तेंदुए की कोई तस्वीर कैद हुई।

बराही रेंज के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्र बूंदीभूड़ समेत चार गांव की सीमा में लंबे समय से क्षेत्र में घूम रहे दो तेंदुओं का आतंक जारी रहा। एक सप्ताह पूर्व एक नर तेंदुए के पिंजरे में कैद हो जाने के बाद से ही उसका दूसरा साथी क्षेत्र में सक्रिय था। दूसरे तेंदुए की भी मौजूदगी के चलते अभियान में लगी टीम ने दूसरे पिंजरे को उस स्थान पर लगा दिया था। इसके बाद से ही दूसरे तेंदुए की लगातार पिंजरे के आस पास व आबादी क्षेत्र में चहलकदमी देखी जा रही थी। पिंजरे के समीप आए तेंदुआ पीछे की ओर से उसमें बंधी बकरी को भी खींच ले गया था। साथी तेंदुए की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए टाइगर रिजर्व प्रशासन ने टीम को लगाकर तेंदुए की निगरानी करने के निर्देश दिए थे। इधर तीन दिन पूर्व से क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता कम हो गई है। ना तो इलाके में कही हमले की घटनाएं सामने आई और ना ही निगरानी को लगे कैमरे में तेंदुए की कोई तस्वीर कैद हो सकी। ऐसे में टाइगर रिजर्व प्रशासन यह मान रहा है कि तेंदुआ पुन: जंगल क्षेत्र होता हुए नेपाल की ओर जा सकता है। नौजल्हा वन चौकी डिप्टी रेंजर गिरीश कुमार ने बताया कि पिछले तीन दिनों से तेंदुए की कोई गतिविधि क्षेत्र में नहीं देखी जा रही है। निगरानी को लगे कैमरे में भी तेंदुए की तस्वीर नहीं आई है। फिलहाल तेंदुए की निगरानी को लगातार गस्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed