{"_id":"5b7c6d0a42c79246753426e0","slug":"21534881034-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना नदी का जल स्तर बढने के चलते पुस्ते पर ठोकर बनवाये जाने की उठायी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना नदी का जल स्तर बढने के चलते पुस्ते पर ठोकर बनवाये जाने की उठायी मांग
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने के चलते क्षेत्र के ग्राम सांकरौद के अनेक ग्रामीणों ने खेकड़ा तहसील में विरोध प्रदर्शन किया और डीएम से यमुना नदी के पुश्ते पर ठोकर बनवाए जाने की मांग की।
मंगलवार को ग्राम सांकरौद के अनेक महिला व पुरुष वाहनों में सवार होकर खेकड़ा तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को दिए शिकायती पत्र मे कहा कि यमुना नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है। नदी के पुश्ते पर ठोकर न होने से उनके खेतों की जमीन का कटाव नदी में हो रहा है। नदी का पानी घुसने से फसलें भी बर्बाद हो रही हैं, जिससे वह भुखमरी के कगार पर है। उन्होंने डीएम से यमुना नदी के पुश्ते पर ठोकर बनवाए जाने की मांग की। डीएम ने उन्हें समस्या का निदान कराए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान ओमपाल सिंह, प्रवीन, राजबीर, प्रमोद, सतबीर, मुकेश, जयसिंह, नरेंद्र समेत आदि मौजूद रहे।