{"_id":"5b699ee34f1c1b827d8b71d7","slug":"21533648611-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमत गुप्ता का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमत गुप्ता का निधन
Updated Tue, 07 Aug 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमन गुप्ता का निधन
व्यापार मंडल के संरक्षक और बीज निर्माता संघ के महामंत्री भी थे सुमन
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक, जेसीज रिवर्डेल इंटर कॉलेज के अध्यक्ष एवं जिला बीज निर्माता संघ के महामंत्री मोहल्ला गनेशगंज निवासी व्यापारी नेता 66 वर्षीय सुमन गुप्ता का लंबे इलाज के बाद बीमारी से मंगलवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही व्यापार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। जिसके बाद कई स्थानों पर शोकसभाएं आयोजित कर उनको श्रद्धांजलि दी गई।
स्टेशन चौराहा पर हुई शोकसभा में दिवंगत आत्मा की शांति को प्रार्थना की गई। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी, विधायक बाबूराम पासवान, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, डॉ. सुधाकर पांडेय आदि मौजूद थे। इसके अलावा जेसीज रिवर्डेल इंटर कालेज, सनातन धर्म बाल विद्या मंदिर, लक्ष्य महाविद्यालय, सनातन धर्म इंटर कॉलेज के अलावा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी के कैंप कार्यालय में भी शोकसभाएं आयोजित की गईं। शाम को उनकी अंतिम यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए और परिजनों को ढांढस बंधाया। वे अपने पीछे पत्नी ज्योति गुप्ता, पुत्र सुमित, अंकित, पुत्री दीक्षा सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।