{"_id":"59dbb3da4f1c1b6a678b4f5e","slug":"21507570650-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विली काउंटडाउन शुरू : बाजार से चायनीज आइटम आउट, देसी की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विली काउंटडाउन शुरू : बाजार से चायनीज आइटम आउट, देसी की धूम
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत।
दिवाली काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इसको लेकर शहर का बाजार भी सजकर तैयार हो चुका है। घरों की रंगाई-पुताई के बाद उसके इंटीरियर डेकोरेशन को लेकर युवा खासे संजीदा है। इसको लेकर बाजार में आइटमों की बड़ी रेंज उतारी गई है। बाजार में आकर्षक कंडील, फ्लावर पॉटस व अन्य होम डेकोरेशन से जुड़े उत्पादों की बिक्री तेजी से शुरू हो गई है। खास बात यह है कि इस बार चाइनीज उत्पाद बाजार से नदारद है।
चायनीज को टक्कर दे रहे देसी उत्पाद
दिवाली पर घरों को सजाने के लिए कंपनियों ने बड़ी रेंज मार्केट में उतारी है। लोगबाग अपने घरों को सजाने के लिए दुकानों पर इंटीरियर होम डेकोरेशन आइटमों को खरीदने की शुरूआत कर चुके हैं। इसको देखते हुए कई कंपनियों ने फ्लावर पॉट्स, प्लाटिस्क स्टेचू, बंदनवार, इलेक्ट्रानिक लैंप की एक बड़ी रेंज उतारी है। कारोबारियों के मुताबिक इस बार चाइनीज आइटम बाजार से पूरी तरह नदारद हैं। देश की कंपनियों ने चाइनीज उत्पादों को टक्कर देते हुए मेटल पर आधरित फ्लावर पॉट्स, डिजाइनर गमले समेत कई प्रोडक्ट बाजार में उतारे हैं।
बाजार में छाई देशी रंगबिरंगी कंडील
पिछले कई सालों से चायनीज कंडीलें चलन में थी, लेकिन इस बार पूरा बाजार ही देशी कंडील से पटा पड़ा है। मौके का फायदा उठाते हुए देशी कंपनियों ने चाइनीज कंडीलों को टक्कर देने वाली देशी कंडील की बड़ी रेंज उतारी है। पेपर, साफ्ट फैब्रिक व प्लास्टिक मेटेरियल से तैयार कंडील खासी पसंद की जा रही है। इन कंडील की शुरुआत 50 रुपये से 1050 रुपये तक है। वहीं पेपर व फेब्रिक बेस्ड कंडील की कीमत 20 रुपये से 85 रुपये है।
विज्ञापन
होम डेकोरेशन में भी देशी उत्पादों का जलवा
कमोवेश होम डेकोरेशन के आइटमों पर भी चाइनीज का ही शिकंजा रहता था, लेकिन इस दिवाली घरों को सजाने के लिए कई देशी कंपनियों ने एक से बढ़कर एक आइटम उतारे हैं। इसमें फाउंटेन विद् लाइट, मेटल समेत कई अन्य सामग्री से बनाए गए फ्लावर पॉट्स शामिल हैं। रेजन स्टोन, वुडेन, कांच, मेटल के स्टैचू भी खास हैं। इसके अलावा टेबिल लैंप सभी के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, हालांकि इनको खरीदने के लिए जेब जरूर हल्की करनी पड़ेगी। इन लैंपों की शुरुआत 500 रुपये से 4500 रुपये तक है।
वॉल हैंगिंग से दीवारों को दे नया लुक
इस दिवाली पर घर की दीवारों को भी आकर्षण ढंग से सजाने संवारने के लिए विभिन्न तरह की वॉल हैंगिंग पेंटिंग उतारी गई है। कारोबारियों के मुताबिक इसमें राधा-कृष्ण, राम दरबार, लक्ष्मी गणेश, सरस्वती आदि की पेंटिंग खासी पसंद की जा रही है। इन वॉल हैंगिंग की कीमत 150 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक है। आर्टिफिशियल रंगबिरंगे प्लांट को भी इस दीवाली में खास महत्व दिया जा रहा है। म्यूजिकल पेंटिंग की भी बेहद डिमांड है।
बाजार में आई फाइबर शीट रंगोली
दिवाली पर रंगोली का विशेष महत्व होता है। इसी को ध्यान में रखते इस बार खास तरह की रेडीमेड रंगोली उतारी गई है। इसमें फाइबर शीट रंगोली, वुडेन रंगोली खास है। बाजार में नए तरह के रंगोली कलर्स के पैक भी उपलब्ध हैं। बाजार में इन रंगोली की कीमत 50 रुपये से 125 रुपये तक है।
दिवाली पर बेहतर कारोबार होने की उम्मीद
कारोबारी शांतम देव कहते हैं कि इस दिवाली इंटीरियर होम डेकोरेशन की ज्यादा डिमांड है। लोग कलरफुल व वजन में हल्के उत्पादों को अधिक महत्व दे रहे हैं। इस बार बाजार में अधिकांश देशी कंपनियों के ही आइटम उपलब्ध हैं। कारोबार भी बेहतर होने की उम्मीद की जा रही है।