फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   किसान के आत्महत्या करने पर गांव पहुंचे लेखपाल ने जुटाई जानकारी

किसान के आत्महत्या करने पर गांव पहुंचे लेखपाल ने जुटाई जानकारी

Sun, 27 Aug 2017 05:08 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
किसान के आत्महत्या करने पर गांव पहुंचे लेखपाल ने जुटाई जानकारी
गजरौला। कर्ज से परेशान होकर किसान रंजीत बाला के आत्महत्या करने की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल ने गांव पहुंचकर पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाई। परिवारवालों से उनकी आर्थिक स्थिति और कर्ज के बारे में जाना। इसके अलावा ग्रामीणों से भी संपर्क साधा। हालांकि लेखपाल के अलावा कोई राजस्व कर्मचारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गोयल कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय रंजीत बाला पर चार बैंकों से करीब साढ़े सात लाख रुपये कर्ज था। इसको चुकता करने का दबाव बैंकों की ओर से बनाया जा रहा था। जिससे परेशान होकर किसान ने आधा किलोमीटर दूर खेत में यूकेलिप्टिस के पेड़ पर रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिवारीजनों ने उसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। इधर, कर्ज चुकता करने में असफल और लगातार बढ़ते बैंकों के दबाव से आत्महत्या कर जान देने वाले किसान के परिवार से जानकारी करने के लिए प्रशासनिक अमला संजीदा नहीं हुआ। सिर्फ क्षेत्रीय लेखपाल छेदालाल को गांव भेजकर जानकारी जुटाकर औपचारिकता निभा ली गई। राजस्व की कोई अन्य टीम न तो परिवार से मिली न ही गांव पहुंची। किसान की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed