{"_id":"61e47b71433a6865ba63dfbc","slug":"208-positive-they-are-mostly-youth-pilibhit-news-bly472733862","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कुल कोरोना संक्रमित 208, सर्वाधिक 95 हैं युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कुल कोरोना संक्रमित 208, सर्वाधिक 95 हैं युवा
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना की दूसरी लहर के बाद कुछ समय के लिए राहत महसूस हुई थी लेकिन अब तीसरी लहर का प्रकोप शुरू हो गया। जनपद में पहली जनवरी को दो संक्रमित निकलने के बाद से संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार तक संक्रमित संख्या 208 पहुंच गई। सर्वाधिक 95 संक्रमित 18 से 35 साल तक की उम्र के हैं। इसमें अधिकतर वही हैं जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री सामने आई है। दिल्ली और एनसीआर से आए लोगों के साथ साथ दो युवा ऐसे भी हैं, जो विदेश से लौटे और संक्रमित हुए लेकिन अच्छी बात यह है कि अधिकतर संक्रमित घर पर हैं और सेहतमंद हैं।
कोरोना महामारी की तीसरी लहर को लेकर डब्ल्यूएचओ ने पहले ही सतर्क कर दिया था। कुछ समय तक स्थिति सामान्य रहने के साथ ही आमजन की जिंदगी पटरी पर लौटने लगी थी, लेकिन नया साल आते ही कोरोना का प्रभाव फिर बढ़ना लगा। जनपद में एक जनवरी को दो संक्रमित आए थे। नतीजतन 16 दिन के अंतराल में संक्रमित की संख्या 208 पहुंच गई। इसमें सर्वाधिक संक्रमित शहर से सामने आए। इसके अलावा पूरनपुर, अमरिया, बीसलपुर, मरौरी, ललौरीखेड़ा और बरेखड़ा क्षेत्र में भी संक्रमित बढ़ रहे हैं।
रविवार रात तक 208 संक्रमित में 95 युवा शामिल हैं। इसके बाद 35 से 59 के बीच की आयु वाले संक्रमित की संख्या 40 है। बुजुर्ग और बच्चों की संख्या फिलहाल कम ही है। संक्रमित निकले अधिकतर लोगों में सामान्य लक्षण ही देखने को मिले। उन्हें होम आइसोलेट कर स्वास्थ्य लाभ लेने की सलाह दी गई। मात्र दो संक्रमितों को ही एल टू वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।