{"_id":"5b7c6d1242c792466049a50f","slug":"201534881042-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी के बीच मोबाइल टावर पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी के बीच मोबाइल टावर पर रोक लगाने की मांग
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम गोठरा के अनेक ग्रामीण खेकड़ा तहसील में पहुंचे और विरोध प्रदर्शन कर गांव में आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाए जाने की शिकायत की।
मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम गोठरा के ग्रामीण वाहनों मे सवार होकर खेकड़ा तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके गांव में आबादी के बीच एक दबंग व्यक्ति मोबाइल कम्पनी का टावर लगवा रहा है। गांव में अनेक लोग बीमारियों से ग्रस्त हैं। यदि आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाया गया तो लोग टावर से निकलने वाली तरंगों से बीमार हो जाएंगे। उन्होंने डीएम से मामले में हस्तक्षेप कर टावर के कार्य को रुकवाए जाने की मांग की। डीएम ने उन्हें जल्द ही जांच करा समस्या के निदान का आश्वान दिया। इस दौरान ओमपाल, सतपाल, संदीप,विजयपाल, मुकेश, सुनीता, इंद्रेश, शीला, गुडडी, बबीता, कर्मवती, कविता, सुमन, सुनीता, रेखा, पुष्पा, सुदेश आदि मौजूद रहे।