{"_id":"5b7c57b342c792463254929f","slug":"201534875571-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरा-पचपेड़ा पुलिया पर पहुंचा बाघ, बढ़ी दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरा-पचपेड़ा पुलिया पर पहुंचा बाघ, बढ़ी दहशत
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 पीबीटीपी 40
भरा-पचपेड़ा पुलिया पर बाघ देख राहगीरों की थम गईं धड़कनें
सूचना पर पहुंची टीम ने ट्रेस किए पगमार्ग, ग्रामीणों को अलर्ट कर दिए टिप्स
अमर उजाला ब्यूरो
मझोला/पीलीभीत। जंगल से दूर अमरिया तहसील क्षेत्र के खेतों में घूम रहा बाघ एक बार फिर सड़क पर पहुंचा तो वाहनों की रफ्तार थम गई और राहगीरों की धड़कनें तेज हो गईं। बाघ के वापस खेतों की तरफ जाने के काफी देर बाद आवागमन सुचारु हो सका। हालांकि बाघ की दस्तक के बाद से दहशत भी बढ़ गई। भरापचपेड़ा पुलिया पर बाघ के पहुंचने की जानकारी के बाद वन विभाग की निगरानी टीम ने पगमार्क ट्रेस कर ग्रामीणों को अलर्ट किया है।
बिरहनी चौकी क्षेत्र के देवहा फार्म निवासी जीत सिंह ने बताया कि वह कटैया फार्म निवासी मलकीत ग्रेवाल के यहां बतौर चालक काम करते हैं। मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे वह साइकिल से कटैया फार्म जाने को निकले। मझोला-बिज्टी मार्ग पर भरा पचपेड़ा गांव के पास गोशाला की तरफ जाने वाले रास्ते पर बनी से सौ मीटर दूर पहुंचने पर उनको सड़क पर बाघ दिखाई दिया। बाघ पुलिया से होता हुआ सड़क पार कर रहा था। इस पर उनकी धड़कनें तेज हो गईं। वह साइकिल रोककर खड़े हो गए। मार्ग से गुजर रहे कई अन्य राहगीर भी वाहन रोककर पीछे की तरफ खड़े हो गए। कुछ ही देर में बाघ सड़क पार कर नाले के रास्ते खेतों में चला गया। इसके बाद आवाजाही शुरू हो सकी। पुलिया के पास बाघ की दस्तक की खबर कुछ ही देर में क्षेत्र के लोगों तक पहुंच गई। इसके बाद ग्रामीण दहशतजदा दिखाई दिए। इसकी सूचना मिलने पर वनविभाग की निगरानी टीम के वन दरोगा महेंद्र पाल, वनरक्षक अंकित कुमार, चेतन कुमार ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। वन दरोगा महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिया के पास बाघ के पगमार्क मिले हैं। इसको लेकर ग्रामीणों को सचेत कर दिया गया है। निगरानी टीम भी अलर्ट है। खेत व सुनसान मार्ग पर अकेले न जाने की सलाह ग्रामीणों को दी गई है।