फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   एनसीआर जांच में लापरवाही पर दो दरोगा लाइन हाजिर

एनसीआर जांच में लापरवाही पर दो दरोगा लाइन हाजिर

Mon, 09 Oct 2017 11:53 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
एनसीआर जांच में लापरवाही पर दो दरोगा लाइन हाजिर
पीलीभीत।
विज्ञापन

मारपीट के मामलों में दर्ज की गई एनसीआर की निष्पक्ष तरीके से जांच करने के बजाए लापरवाही बरतना दो दरोगाओं को भारी पड़ा। शिकायत मिलने पर एसपी ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा कई अन्य पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल किया गया है।

बीसलपुर कोतवाली में पिछले दिनों अलग-अलग स्थानों पर हुईं मारपीट की दो घटनाओं में कोतवाली के दरोगा अशोक कुमार और अजय सिंह ने लापरवाही बरती। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर न तो मुकदमा तरमीम किया गया, न ही गिरफ्तारी को लेकर कदम उठाए। दोनों पर एक पक्ष की मदद करने का आरोप लगाते हुए शिकायत एसपी तक पहुंची। इसको गंभीरता से लेते हुए एसपी कलानिधि नैथानी ने सख्ती करते हुए दोनों दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया है। उधर पुलिस लाइन में तैनात दरोगा सरोज कुमार और योगेंद्र पाल सिंह को बीसलपुर, एसआई चेतराम वर्मा को खकरा चौकी से हटाकर चौकी मंडी बीसलपुर भेजा है। इनके स्थान पर एसआई जयदेव सिंह को खकरा चौकी प्रभारी और कनकलता भार्गव को चौकी आशा ज्योति केंद्र का प्रभारी बनाया है। एसपी ने बताया कि दोनों दरोगाओं पर पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने और आरोपी को मदद देने का आरोप सामने आया था। इसी के तहत विभागीय कार्रवाई कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed