{"_id":"59a5c3944f1c1be8278b46d6","slug":"201504035732-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल दिवस पर स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल दिवस पर स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की जयंती पर खेल दिवस पर आयोजित दौड़, कबड्डी, खो खो, क्रिकेट, हाकी आदि प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभा के जौहर दिखाए। विजेता धावकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद सिंह की जयंती के अवसर पर मंगलवार को नगर स्थित कोणार्क विद्यापीठ, होली चाईल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, विद्या भवन पब्लिक स्कूल, गुरुकुल विद्यापीठ, एमएम डिग्री कॉलेज में दौड़, कबड्डी, खो खो, हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल दिवस पर कोणार्क विद्यापीठ में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक देवेंद्र धामा, होली चाईल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में प्रबंधक ब्रजपाल धामा, गुरुकुल विद्यापीठ में प्रबंधक मुकेश गुप्ता, विद्या भवन पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या अनीता शर्मा, एमएम डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार ने मेजर ध्यान चंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद ने हाकी को बुलंदी पर ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने ओलंपिक खेल में भारत को सर्वाधिक पदक दिलाकर महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त कराई। । सभी विद्यालयों में मेधावी छात्र, छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।