फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   समूह बनाकर ठगी करने वालों पर कार्रवाई की मांग

समूह बनाकर ठगी करने वालों पर कार्रवाई की मांग

Thu, 13 Jul 2017 06:38 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
समूह बनाकर ठगी करने वालों पर कार्रवाई की मांग
माधोटांडा(पीलीभीत)।
विज्ञापन

समूह बनाकर मजदूरों और किसानों से ठगी कर रहे गिरोह पर कार्रवाई की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने डीएम-एसपी से मुलाकात कर दुखड़ा सुनाया। डीएम ने मामले की जांच कलीनगर के एसडीएम को दी है।

ग्रामीणों ने अधिकारी को बताया कि पिछले काफी दिनों से क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में कुछ लोग प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के माध्यम से लोन दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे है। उनको रुपया देने के बाद ब्याज के नाम पर मोटी रकम वसूल की जा रही है। आरोप है कि ब्याज देने से इंकार करने या फिर सवाल- जवाब करने पर ग्रामीणों को धमकाया जाता है। इसके अलावा गरीबों की मजबूरी का लाभ उठाकर मनमाफिक रकम स्टांप पर लिखवा ली जाती है। पिछले दिनों क्षेत्र के एक युवक के घर पहुंचकर बयाने की रकम को लेकर हिसाब करने पर गुंडई की गई। ग्रामीणों से ठगी करने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई। डीएम शीतल वर्मा ने एसडीएम कलीनगर को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है। शिकायत करने वालों में परमजीत सिंह, निर्मल सिंह, जरनैल सिंह, दुलारे राम, प्रकट सिंह, हरजीत सिंह, गुड्डू राजभर, बलवीर सिंह ,अंग्रेज सिंह आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed