{"_id":"5957f91f4f1c1b262d8b4cb2","slug":"201498937631-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस मे आयी तीन शिकायत, मौके पर नही हुआ एक का भी निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस मे आयी तीन शिकायत, मौके पर नही हुआ एक का भी निस्तारण
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। थाने पर आयोजित समाधान दिवस में कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान महज तीन फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे, जिनमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
शनिवार को खेकड़ा थाने पर समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए कार्यवाहक थानाध्यक्ष मोहम्मद कामिल मौजूद रहे। समाधान दिवस में राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित मात्र तीन लोग शिकायती पत्र लेकर पहुंचे। जिनमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। साथ ही उक्त शिकायतों को राजस्व विभाग एवं पुलिस को समाधान के लिए दिया गया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने गत दिनों थाना दिवस में आई शिकायतों की समीक्षा कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की चेतावनी दी। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
बड़ौत कोतवाली में समाधान दिवस में कोई भी शिकायत नहीं आयी। कोतवाली प्रभारी रणवीर यादव शिकायत सुनने के लिए मौजूद थे। दोपहर दो बजे तक वे और सभी विभाग के कर्मचारी फरियादी की बाट जोहते रहे, लेकिन कोई फरियादी नहीं आया। इस दौरान राजस्व, नगरपालिका और अन्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।