{"_id":"5943cc604f1c1beb588b4aa0","slug":"201497615456-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में प्रधानाचार्य मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में प्रधानाचार्य मिले अनुपस्थित
Updated Fri, 16 Jun 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। एसडीएम जेपी चौहान ने शुक्रवार को एसआरएम इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया, जहां सफाई व्यवस्था अच्छी नहीं मिली। प्रधानाचार्य भी अनुपस्थित मिले।
एसडीएम जेपी चौहान ने शुक्रवार को प्राधिकृत नियंत्रक की हैसियत से एसआरएम इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जरूरी अभिलेख देखे। प्रधानाचार्य शरद चंद्र सक्सेना अनुपस्थित मिले। पूछने पर लिपिक दीपक सैनी ने बताया कि प्रधानाचार्य अवकाश पर हैं लेकिन लिपिक उनका अवकाश प्रार्थना पत्र नहीं दिखा सका। निरीक्षण में सफाई व्यवस्था संतोष जनक नहीं मिलीे, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। कालेज परिसर में खड़े रिक्शों के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि नगर पालिका के अधिकारियों ने कॉलेज परिसर में अनाधिकृत रूप से लगभग 300 रिक्शे खड़े करवा रखे हैं। एसडीएम ने उसी समय फोन पर नगर पालिका परिसर के लिपिक मोहम्मद अकरम को रिक्शे तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में बागवानी की स्थिति काफी खराब मिली। उन्होंने माली महबूब की कड़ी फटकार लगाई और बागवानी की स्थिति बेहतर रखने के निर्देश दिए। एसडीएम ने लिपिक को यह भी निर्देश दिया कि कालेज परिसर की सफाई बेहतर बनाई जाए, जिससे 21 जून को कालेज परिसर में विश्व योग दिवस अच्छे ढंग से मनाया जा सके।